• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने की बहन की हत्या

Writer D by Writer D
27/11/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ताजनगरी के शाहगंज में एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी में युवक की भाभी भी घायल हो गयीं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके से फरार हुए युवक की तलाश के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं।

आगरा के शाहगंज बाजार में आज दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज निवासी ललित उर्फ निक्कू चौधरी का अपनी बहन 25 वर्षीय पूनम चौधरी और युवक की भाभी नीलू से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पूनम के परिवार में उनके माता- पिता की दो वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी। 15 वर्ष पूर्व पूनम के बड़े भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

जिसके पश्चात परिवार में पूनम, निक्कू, बड़ी बहन दीपा और रूपेश की विधवा नीलू ही बचे थे। पूनम और उसकी भाभी निक्कू से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहे थे। जिसके चलते उनका काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज शनिवार को जब नीलू और पूनम एक दुकान में ताला लगा रहे थे। उसी दौरान निक्कू वहां आ गया और उसने उन दोनों पर गोलियां चला दी।

इस दौरान पूनम के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि नीलू के हाथ पर गोली लगने से वो घायल हो गयीं। इस मामले की सूचना पर आला अधिकारीयों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने पूनम के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। इस गोलीबारी में घायल हुई पूनम की भाभी को इलाज के लिए भेजा गया है। मौके से फरार हुए निक्कू की तलाश में टीमें लगाई गयी हैं।

Tags: agra newscrime news
Previous Post

सीएम योगी आज गोरखपुर में करेंगे 1822 करोड़ रुपये की प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास

Next Post

कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़ें

yogi government

कृषि यंत्रीकरण और ड्रिप इरीगेशन को बढ़ावा दे रही है योगी सरकार

27/04/2022
GIS-23 Headliner Business Quiz

वाराणसी के होनहारों के नाम रहा GIS-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट

05/02/2023
weight gain

अगर आप भी शरीर के भारी वजन से परेशान हैं तो करें ये उपाय, होगा फायदा

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version