• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने बहन की हत्या कर शव खेत में दफनाया

Writer D by Writer D
12/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
honour killing

भाइयों ने की बहन की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिले में आॅनर किलिंग का संदिग्ध मामला सामने आया है जहां पर भाइयों ने ही बहन की कथित तौर पर हत्या कर शव खेत में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरंजी में एक खेत में दफन अर्जुन जाटव की पत्नी चांदनी कश्यप (24) का शव निकाला गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी चांदनी के दोनों भाइयों और मां को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शादी से दोनों भाई नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।  पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के ग्राम टोडरपुर के अर्जुन जाटव (26) और चांदनी ने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध 12 जून 2020 को एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीनेशन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ले : योगी

उन्होंने बताया कि चांदनी मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरंजी गांव की रहने वाली थी, जबकि अर्जुन दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्यरत था, जहां कुछ वर्ष पहले चांदनी अपने रिश्तेदारों के साथ रहने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने चांदनी के परिवार की इच्छा के खिलाफ 12 जून 2020 को प्रतापगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे।

पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर 2020 को चांदनी अपने भाई सुधीर और सुनील के फोन करने पर दिल्ली से अपने गांव आई, इस बीच अर्जुन ने कई बार फोन से चांदनी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2020 को अर्जुन अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ गांव फरंजी पहुंचा और परिवार के सदस्यों से चांदनी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह वापस दिल्ली चली गई है।

कोविड-19 के बचाव की गाइडलाइंस का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए : योगी

पुलिस ने बताया कि इसके बाद अर्जुन ने चांदनी के भाइयों सुधीर और सुनील के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार पुलिस थाने में अपहण की प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने गांव फरंजी पहुंचकर चांदनी के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सुधीर और सुनील से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि चांदनी की हत्या कर शव एक खेत में दफना दिया गया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किशनी पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को को पीड़िता  के भाइयों की निशानदेही पर खेत में खुदाई शुरू की लेकिन आठ घंटे खुदाई करने के बाद भी शव का पता नहीं चला।

धर्मेश येलांदे बोले- मैंने किया था प्यून का काम, पिता आज भी चलाते हैं चाय की दुकान

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुखरानी (चांदनी की मां) द्वारा बताई गयी जगह पर खुदाई की गई तो आठ  फीट की गहराई में चांदनी का शव मिला। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शनिवार को बताया कि भाइयों सुधीर, सुनील और सुखरानी को हिरासत में ले लिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदल दिया है। एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत चांदनी को दिल्ली से बुलाया गया था और गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी और शव खेत में दफना दिया गया था।

Tags: crime newshonour killingmurderup crime newsup news in hindi
Previous Post

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

Next Post

संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन को लेकर बेटी त्रिशाला ने की खुलकर बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
TRishala Dutt father

संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन को लेकर बेटी त्रिशाला ने की खुलकर बात

यह भी पढ़ें

murder

युवक की गला दबा कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30/03/2021
CM Dhami

राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

26/12/2025

यूपी के हर गांव हर शहर पहुंचेगा प्रियंका गांधी वाड्रा का कैलेंडर

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version