• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 के बचाव की गाइडलाइंस का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए : योगी

Writer D by Writer D
12/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के सम्बन्ध में शासन की गाइडलाइन्स का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और इसके बचाव व उपचार के सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था निरन्तर बनाए रखी जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जन-जन तक बनाने के लिए ई-संजीवनी एप के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सम्बन्ध में शासन की गाइडलाइन्स का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। कोविड-19 के बचाव व उपचार के सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था निरन्तर बनाए रखी जाए।

केरल के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, जनता को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

श्री योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक उपयोग किया जाए। प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी तथा गोरखपुर में विशेष सतर्कता बरती जाए। इन जिलो में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक आहूत करते हुए कार्यों की समीक्षा की जाए और आगे की रणनीति बनायी जाए।

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण करवाएंगे : विजय रूपाणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मेडिकल काॅलेजों का निर्माण समय सीमा के तहत किया जाए। जिन नए मेडिकल काॅलेज के प्रस्ताव आए है, उनको समय से पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।

बैठक में मुख्य सचिव आर के तिवारी, औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई तथा सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: CM Yogi Newscorona cases in upcorona virus updatesup news in hindi
Previous Post

ममता बनर्जी हो गई हैं पागल, बंगाल में आएगा बीजेपी का शासन : प्रज्ञा ठाकुर

Next Post

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

3 से 6 वर्ष के बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करेगी योगी सरकार, बालवाटिकाओं को बनाया जाएगा पूरी तरह क्रियाशील

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

11/09/2026
Next Post
murder

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

इन मंत्रों के साथ करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा मनचाहे साथी का आशीर्वाद

15/03/2021
Jyotiraditya Scindia

जेवर एयरपोर्ट बनने से इंटरनेशनल स्तर पर चमकेगा पश्चिम उप्र : सिंधिया

25/11/2021

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया ‘एनिमल’ का ट्रेलर, वीडियो वायरल

18/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version