• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की चाकू से गोंदकर हत्या, घर में मिला खून से लथपथ शव

Writer D by Writer D
24/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और मेडिकल स्टोर संचालक सरताज अहमद की सोमवार रात धारदार हथियार से ताबड़तोर वार कर हत्या (Murder) कर दी गई। मंगलवार की सुबह जब मायके से घर पहुंची पत्नी ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। तब उसने पड़ोसियों से कहा। इस पर एक लड़का छत से होकर दरवाजा खोला। अंदर सरताज का खून से सना शव पड़ा हुआ मिला।

पति की लाश देख पत्नी बेहोश हो गई। घटना के बाद घर के बाहर भीड़ लग गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद एसपी आनंद भी मुआयना करने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सरताज अहमद की पत्नी अपने मायके में थीं। मकान में सरताज अहमद अकेले थे, ऐसा माना जाना है कि किसी तरह से छत पर बदमाश चढ़े और सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरे। ऊपर और नीचे दोनों गेट खुले हुए थे। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की, इस दौरान सो रहे सरताज अहमद की आंख खुल गई और वे बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर सरताज की हत्या कर दी।

उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बनाई ड्रेस, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे पहनकर….

सरताज के सिर में गहरे घाव हैं। अभी पुलिस को कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। मामले  की पड़ताल की जा रही है। पुलिस घर के आसपास के लगे सीसीटीवी के कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है।

घर में क्या लूटपाट हुई है, यह भी पता नहीं लग सका है, क्योंकि सरताज की पत्नी बेहोशी हालत में हैं। सरताज के कोई संतान नहीं थी। उनका एक मेडिकल स्टोर पुराने अस्पताल के पास है। इसके अलावा वे सपा के लंबे समय तक नगर अध्यक्ष भी रहे।

Tags: crime newsmurdershahjhanpur newsup news
Previous Post

उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से बनाई ड्रेस, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे पहनकर….

Next Post

भूकंप के तेज झटके से कांपी दिल्ली, उत्तराखंड की धरती भी डोली

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से कांपी दिल्ली, उत्तराखंड की धरती भी डोली

यह भी पढ़ें

Forest Fire

वनाग्नि रोकने के गंभीर प्रयासों से बढ़ी उम्मीदें

10/03/2026

कोरोना काल में फ्री राशन वितरण कर गरीबों का सहारा बनी सरकार

27/10/2021
Bihar Legislative Council Prof. Arun Kumar died

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार का 90 वर्ष की आयु में निधन

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version