• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा गठबंधन नहीं करेगी, अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेंगी : मायावती

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और फिर कह रही हूं कि विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेगी। बसपा किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। और सर्वसमाज की इच्छा है कि बहनजी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाया जाये। जो लोग बसपा से जा रहे है, ये निकाले हुए लोग हैं। और मैं बता देना चाहती हूं कि जो लोग बसपा से निकाले जाते है, वह अकेले ही कही जाते हैं। उनके साथ बसपा का कार्यकर्ता नहीं जाता है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए। जब बसपा की टिकट की सूची जारी होगी, उसमें बड़ी संख्या में युवाओं का नाम होगा। कहा कि भाजपा ने हार के डर से कुछ दाम पेट्रोल-डीजल के दाम में की है। इसी तरह विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर गरीबों को मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। ये प्रलोभन चुनाव बाद नजर नहीं आयेंगे।

मायावती ने कहा कि अयोध्या, जिन्ना सहित गड़े हुए साम्प्रदायिक मुद्दे उठाने का सपा और भाजपा का प्रयास कर रही है। जिससे साम्प्रदायिक माहौल हो जाये और इन्हें फायदा हो। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब प्रदेश की जनता इनके किसी षड़यंत्र में फंसने वाली नहीं है। जब सपा सत्ता में होती है, तो भाजपा मजबूत होती है। जब बसपा सत्ता में होती है तो भाजपा कमजोर होती है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा में 403 सीटों में तीन सौ सीटें भाजपा और चार सौ सीटें सपा के जीतने का दावा हवाहवायी है। चुनावी दावे और वायदों पर यूपी में कोई टैक्स नहीं लगता है। निष्पक्ष चुनाव बतायेगा कि किसमें कितना दम है। कोरोना पीड़ितों को मदद करने के मामले में बसपा के लोगों ने बिना धिंधोरा पीटे हुए लगातार मदद की है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कोविड-19 के संबंध ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा कि ये सरकार राष्टधर्म नहीं निभा पायी है। कोविड के वक्त भी अपनी जेब ही भरने का काम किया है। इनकी जातिवादी, पूंजीवादी, गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश सहित देश में दलित, शोषित, मुस्लिम सहित अन्य वर्ग बूरी तरह से दुखी है। मैने पिछले महीने नौ अक्टूबर को कांशीराम कार्यक्रम में पोलिंग बूथ कमेटियों की समीक्षा के लिए कहा था, ये कार्य पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। बसपा प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यक्रम करती है। जिले में जाकर सरकारी कर्मचारियों को जुटाकर वर्तमान मुख्यमंत्री की तरह कार्यक्रम नहीं करते हैं।

आगे कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस की रुपरेखा बसपा की सरकार में ही बन गयी थी। यूपी के मुख्यमंत्री को बता देना चाहती हूं कि उनका मूल परिवार आरएसएस है। हमनें गरीब शोषित करे लिए कार्य किया है, वही मेरा परिवार है। बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देती हूं। छठ पूजा पर मान्यता रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। एससी मिश्रा जी का जन्मदिन भी है, उन्हें भी जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देती हूं।

Tags: Mayawati newsup news
Previous Post

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कोविड-19 के संबंध ने जारी किया आदेश

Next Post

राम मंदिर एवं राष्ट्र मंदिर एक दूसरे के पूरक : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post

राम मंदिर एवं राष्ट्र मंदिर एक दूसरे के पूरक : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Dr. Dinesh Sharma

थ्री टी का मंत्र प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान : दिनेश शर्मा

04/07/2021
bus overturned

मथुरा- गोवर्धन मार्ग पर सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 15 घायल

13/06/2022
Janmashtami

श्री कृष्ण का इन फूलों से करें श्रंगार, कान्हा को है बेहद प्रिय

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version