• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ गरजता रहेगा बुलडोजर

Writer D by Writer D
07/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Bulldozers

Bulldozers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुरूआत से ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया था कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ बुलडोजर (Bulldozers) गरजता रहेगा। सरकार लगातार माफिया, गैंगस्टर और गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों की जिलावार सूची तैयार कर उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक कुख्यात माफिया की समीक्षा की गई है। इस दौरान शासन ने 50 माफिया और पुलिस मुख्यालय ने 12 माफिया को चिन्हित किया। इन सभी 62 माफिया और उनके गैंग के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से मई 2022 तक 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनसे अपराध से अर्जित की गई छह अरब 61 करोड़ 78 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। सिर्फ मेरठ जोन से ही दो अरब 32 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार कुख्यात माफिया और उनके गैंग पर शिकंजा कस रही है और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले छह वर्षों में करीब 20 अरब 95 करोड़ 64 लाख रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। ये संपत्ति मार्च 2017 से मार्च 2022 के बीच जब्त की गई है। इस दौरान 1150 माफिया को चिन्हित किया गया और उन पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने की है।

उत्तर प्रदेश में कुल 30 खनन माफिया, 228 शराब माफिया, 168 पशु माफिया, 347 भू माफिया, 18 शिक्षा माफिया, 359 अन्य माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है और इनकी संपत्तियां चिन्हित कर उन्हें गैंगस्टर एक्टर के तहत जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संपत्ति मेरठ में जब्त की गई है। वहां पर लगातार माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है और उनके अपराधों पर लगाम लगाई जा रही है। इसके साथ ही उनके गैंग के अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

ईंट का टुकड़ा फेंकने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Next Post

लाखों रुपए के गांजे के साथ तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
Next Post
arrested

लाखों रुपए के गांजे के साथ तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Amrit Abhijat

पशु चिकित्सकों की देखरेख में विक्षिप्त व हिंसक व्यवहार वाले श्वानों का इलाज किया जायेगा: अमृत अभिजात

23/06/2023
Ayodhya Airport

सीएम योगी की उपस्थिति में सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट के लिए जमीन

06/04/2022
Kitchen

रसोई में न रखें ये एक चीज, घर से चली जाएगी बरकत

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version