• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
22/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर 2.07 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, सिप्ला और एनटीपीसी के शेयर 1.39 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,271 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,615 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 656 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 301.94 अंक उछल कर 81,207.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,236.45 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 80,954.02 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया। राहत की बात यही रही कि ये सूचकांक अभी तक लगातार हरे निशान में ही बना हुआ है। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.48 अंक की बढ़त के साथ 81,021.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CJI बोले- ड्यूटी पर वापस लौटें डॉक्टर्स, 36 से 48 घंटें काम सही नहीं है

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 93.20 अंक उछल कर 24,863.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के तुरंत बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल कर 24,867.35 अंक तक पहुंचा, जबकि बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक 24,784.45 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 41.40 अंक की तेजी के साथ 24,811.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 102.44 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,905.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 71.35 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,770.20 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CJI बोले- ड्यूटी पर वापस लौटें डॉक्टर्स, 36 से 48 घंटें काम सही नहीं है

Next Post

पावर ग्रिड में निकली 1031 पदों पर जाॅब, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
उत्तर प्रदेश

6,785 करोड़ का निवेश देगा जेवर क्षेत्र में रोजगार व नए उद्योगों को गति: सीएम योगी

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post
Power Grid

पावर ग्रिड में निकली 1031 पदों पर जाॅब, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

यह भी पढ़ें

यूपी बजट सत्र UP budget session

यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

05/02/2021
Kidnap

पड़ोसी व्यापारी को फंसाने के लिए सीमेंट व्यापारी ने रची खुद अपहरण की कहानी

19/09/2021
diet

सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version