• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस, तीन की मौत; रेस्क्यू जारी

Writer D by Writer D
26/06/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Bus fell into Alaknanda river

Bus fell into Alaknanda river

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर गुरुवार सुबह अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ)और प्रशासन की टीम पहुंच गई है।  हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी ( Alaknanda River) में गिर गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

श्री यदुवंशी ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

एसएसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने कहा, “सुबह करीब 7:45 बजे हमें एक घटना की सूचना मिली जिसमें 31 सीटों वाली एक बस नदी ( Alaknanda River) में गिर गई थी। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है और तीन शव बरामद किए गए हैं। नौ लोग अभी भी लापता हैं। संदेह है कि बस में 18 तीर्थयात्री, दो ड्राइवर और एक गाइड थे, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बचाव अभियान अभी चल रहा है।”

बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों पर खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी ( Alaknanda River) का बहाव बेहद तेज है। हादसे के दौरान करीब नौ लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए हैं, जिनके पहाड़ियों पर अटके होने की आशंका है। इन लोगों को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

Tags: alaknanda river
Previous Post

जानें क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ यात्रा, क्या है इसका महत्व

Next Post

अबूझमाड़ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला माओवादी ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Naxalites Encounter

अबूझमाड़ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला माओवादी ढेर

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

योगी को नहीं उड़ाना चाहिये व्हीलचेयर का उपहास: अखिलेश यादव

05/05/2023
Dhanteras

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

07/11/2023

सरकारी कर्मचारी हर हाल में सुबह 9:30 बजे पहुंचे दफ्तर : योगी

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version