• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसडीएम के खिलाफ फूटा व्यवसाइयों का गुस्सा, कोतवाली में काटा बवाल, कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
azamgarh policemen injured

azamgarh policemen injured

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहने वाले और सत्ता से लेकर विपक्ष तक के लोगों के आंखों में नासूर बने एसडीएम के खिलाफ आखिर मंगलवार को व्यवसाइयों का गुस्सा फूट ही गया।

आलम यह रहा कि कोतवाली परिसर गुरिल्ला युद्ध का मैदान बन गया। एक तरफ पुलिस अराजकतत्वों को खदेड़ रही थी तो दूसरी तरफ अराजकतत्व कोतवाली और पुलिस टीम हमला कर रहे थे। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने बताया कि व्यापारियों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लगातार दबंगई के जरिये जनता पर धौंस जमाने का प्रयास कर रहे एसडीएम सदर गौरव कुमार ने मंगलवार को हद पार कर दी। पुलिस बल के साथ दुकान पर कारोना गाइडलाइन के पालन की जांच करने पहुंचे एसडीएम ने एक कारोबारी को सड़क पर घसीटकर मारा। इसकी जानकारी होने पर शहर के कारोबारी आक्रोशित हो उठे और हजारों की संख्या में शहर कोतवाली को घेर लिया।

प्रदेश सरकार कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू पर करे विचार : हाईकोर्ट

कोतवाली में कारोबारी एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारी एसडीएम के बचाव में जुटे है लेकिन कारोबारी कार्रवाई की जिद पर अड़े हुए है। अभी हाल में एसडीएम ने बिना किसी नोटिस के दुकानदारों के छप्पर आदि भी तोड़वा दिया था।

कारोबारियों का आरोप है कि सराफा कारोबारी आशीष गोयल अपनी दुकान पर अकेले बैठे थे। उसी दौरान एसडीएम सदर गौरव कुमार अपनी टीम के साथ दुकान पर आए और मास्क आदि के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान ही एसडीएम आग बबूला हो गए और कारोबारी को दुकान से खींचकर मारने पीटने लगे। कारोबारी को पिटता देख जब पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस और एसडीएम ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

कैटरीना कैफ हुई कोरोना पॉज़िटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन

एसडीएम द्वारा आए दिन किए जा रहे उत्पीड़न से कारोबारी लामबंद हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कारोबारियों का गुस्सा देख एसडीएम और पुलिस के जवान वहां से खिसक लिए। इसके बाद हजारों की संख्या में कारोबारियों ने कोतवाली को घेर लिया। जानकारी होने के बाद एसपी सिटी सहित कई थाने की फोर्स मौके पहुंच गई।

कारोबारी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठे हैं। एसडीएम और सीओ के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पूरे शहर में दुकाने पूरी तरह बंद हो गई हैं। कारोबारियों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह भी धरने पर बैठ गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए हैं और कारोबारियों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे है लेकिन कारोबारी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Tags: azamgarh policemen injuredcrime newsup news
Previous Post

प्रदेश सरकार कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू पर करे विचार : हाईकोर्ट

Next Post

पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव का का निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Journalist Devendra Srivastava

पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव का का निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित

यह भी पढ़ें

Cracked Heels

फटी एड़ियों से निजात पाना चाहते हैं, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

14/10/2023
Mumbai Rain

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पानी-पानी हुई फिल्मनगरी

26/05/2025
Murder

हत्या के प्रयास में दो को दस साल की सजा

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version