• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर मात्र 30 सेकेंड में घर बैठे खरीदें प्योर सोना, जानें तरीका

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Business, Main Slider
0
Gold

Gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ में ज्वेलरी शॉप तक नहीं जाना चाहते हैं तो महज 30 सेकंड में घर बैठे प्योर सोना खरीद सकते हैं। ऑनलाइन गोल्ड खरीदना आसान भी है और जब चाहें उसे आप ऑनलाइन बेच भी सकते हैं।

दरअसल, अगर आप बहुत ज्यादा सोने में निवेश करना नहीं चाहते हैं, तो धनतेरस के शुभ अवसर पर केवल 1001 रुपये का सोना खरीद सकते हैं। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

पहला आसान तरीका: अगर आप पेटीएम यूज करते हैं तो उसके माध्यम से 1001 रुपये का सोना खरीद सकते हैं। पेटीएम ओपन करते ही आपको Buy Gold का ऑप्शन मिलेगा। जहां से आप जितना मर्जी सोना खरीद सकते हैं। पेमेंट के दौरान आपको सोने की कीमत और 3 फीसदी का भुगतान करना होगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आप आज Paytm से 1001 रुपये का सोना खरीदते हैं तो इसके बदले आपको 0।2034 ग्राम सोना मिलेगा। फाइनल पेमेंट के दौरान ग्राहक को 3 फीसदी GST का भुगतान करना होगा। इस तरह आपको कुल 1031।04 रुपये पेमेंट करना होगा।

Paytm के जरिये जैसे ही आप सोना का भुगतान करेंगे। उसके बदले आपको एक पर्चेज रसीद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर इसे आप ऑनलाइन बेच भी सकते हैं। फायदे की बात करें तो जैसे-जैसे सोने का भाव बढ़ेगा, आपका निवेश भी बढ़ता जाएगा। डिजिटल माध्यम से खरीदा गया सोना 24 कैरेट शुद्ध होता है।

खुशखबरीः टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने दिया दो जुड़वां बेटों को जन्म

दूसरा तरीका: यही नहीं, MMTC-PAMP अपने ग्राहकों को महज 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड ऑफर कर रहा है। MMTC-PAMP देश की एकमात्र LBMA मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनरी कंपनी है। यह ग्राहकों को सोना खरीदने, बेचने या रिडीम करने की सुविधा देता है। इसके तहत ग्राहक 999।9 शुद्धता वाला सर्टिफाइड सोना 1 रुपये जितनी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

वहीं आप एक क्लिक में सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं। जिसे आप घर तक डिलीवरी भी करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। पेटीएम के अलावा कई ऐसे मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म हैं, जो ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

गौरतलब है कि डिजिटली गोल्ड खरीदना सबसे आसान तरीका है। कई बैंक, मोबाइल वॉलेट और ब्रोकरेज कंपनियां एमएमटीसी-पीएएमपी या सेफगोल्ड के साथ टाइअप कर अपने ऐप के जरिए गोल्ड की बिक्री करती हैं। इसके अलावा आप शेयर बाजार में कमोडिटी एक्सचेंज के तहत भी गोल्ड की खरीद-बिक्री कर सकते हैं।

Tags: Business NewsDhanterasdhanteras 2021gold shoppingonline gold shopping
Previous Post

खुशखबरीः टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस ने दिया दो जुड़वां बेटों को जन्म

Next Post

Aishwarya की हमशक्ल ने हुस्न और अदाओं से किया घायल, Video हुआ Viral

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

Aishwarya की हमशक्ल ने हुस्न और अदाओं से किया घायल, Video हुआ Viral

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

इंजीनियरिंग और मॉडलिंग छोड़ पुरातन सनातन से जुड़ रहे युवा

14/01/2025
Drowned

डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम

16/05/2021
Medical seats

देश के कुल 541 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 80312 सीटें : राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version