• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोजाना घर में दीपक जलाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि

Writer D by Writer D
16/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
deepak

दीपक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक (Deepak) जलाना अनिवार्य बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आप अपना भाग्य चमका सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

दीपक जलाने का महत्व

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सभी शुभ कार्य और धर्मिक अनुष्ठानों में तेल या देशी घी का दीपक जलाकर ही ईश्वर की आराधना होती है। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि दीपक जलाकर देवी-देवताओं की पूजा से सभी बाधा दूर हो जाती है। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी में साक्षात् ईश्वर व्याप्त होते हैं। आरती करते वक्त दीपक जलाने से भगवान सभी दुख हर लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में रोजाना दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। दीपक से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में भी बताया गया है जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुख.शांति का वास होता है। आइये आपको बताते हैं ज्योतिष शास्त्र में दीपक से जुड़े किन उपायों का वर्णन है।

शनि प्रकोप से मिलेगी मुक्ति

राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से निवारण मिलेगा। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

डर पर मिलेगी जीत

आपको अगर डर लगता है। कहीं जाने में आपका मन विचलित होता है या कोई अंजान डर हमेशा आपका पीछा करता है तो सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से सभी डर दूर होंगे। इतना ही नहीं, आपके दुश्मनों की चाल भी आपक बाल बांका नहीं कर पाएगी। भैरव की कृपा से आपके आसपास हमेशा सुरक्षा घेरा बना रहेगा।

बढ़ेगा मान-सम्मान

समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की लालसा रखने वालों को भी रोज दीपक जलाना चाहिए। मान-सम्मान और इज्जत बढ़ाने के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य देना चाहिए। साथ ही देसी घी का दीपक से आरती करनी चाहिए। इस उपाय से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके कार्यों को गति देंगे।

सुख-समृद्धि के लिए जरूरी है ये उपाय

हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।

आमदनी में बाधा हो जाएगी दूर

मॉं लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ये उपाय धन की सभी समस्याओं को तो दूर करेगा ही, साथ-साथ रूका धन भी आसानी से मिल जाएगा। दो बत्तियों वाला दीपक मां सरस्वती के सामने जलाने से बुद्धि तेज होती है।

Tags: Astrology tipsAstrology Tips To Boost Your Good LuckDeepak Jalane Ka MahatvaDeepak Jalane Se Chamkega BhagyaImportance Of DeepakJyotish Upay
Previous Post

तिलक से चमकेगी आपकी किस्मत, जानें कौनसा लगाएं टीका

Next Post

सकट चौथ के व्रत में न करें ये गलतियां, विघ्नहर्ता हो जाएंगे कुपित

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Next Post
sakat chauth

सकट चौथ के व्रत में न करें ये गलतियां, विघ्नहर्ता हो जाएंगे कुपित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जमीन कब्जे के मामलों को सख्ती से निबटाएं: सीएम योगी

03/10/2023
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Purnima

कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें पूजा

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version