• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार की इन योजनाओं को बंद कर भाजपा ने की शिक्षा व्यवस्था बदहाल : अखिलेश

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, शिक्षा
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बदहाल बताते हुए कहा कि आज शिक्षा जगत के सामने कई गम्भीर चुनौतियां है, भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) सरकार उनके हल निकालने के बजाय मनमाने निर्णय थोप रही है।

श्री यादव ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि आज शिक्षा जगत के सामने कई गम्भीर चुनौतियां है। भाजपा सरकार उनके हल निकालने के बजाय मनमाने निर्णय थोप रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। सपा सरकार ने जो संरचनात्मक विकास के काम किए थे भाजपा सरकार ने उनको आगे बढ़ाने के बजाय उनमें अवरोध पैदा करने का काम किया।

इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 33344 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन किया आवेदन

उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के नोटबंदी, जीएसटी के निर्णय हुए थे वैसे ही छात्रों के लिए आनलाइन शिक्षा की व्यवस्था के परिणाम अच्छे नहीं आ रहे हैं। यह अव्यवहारिक व अदूरदर्शी कदम है। प्रदेश में मार्च से ही स्कूल कालेज कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बंद है। स्कूली बच्चों को कोविड-19 से सबसे ज्यादा खतरा है। इसलिए शिक्षा के उच्च अधिकारियों ने आनलाइन शिक्षा देने का तरीका खोज निकाला है। यह व्यवस्था कम्प्यूटर, लैपटाप या स्मार्टफोन के बगैर चलने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी सरकार ने भविष्य की संभावनाओं के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटाप बांटे थे। स्मार्टफोन देने का भी वादा था। भाजपा सरकार में आते ही इस योजना को बंद कर दिया गया। भाजपा वाले तब इनका मजाक उड़ाते थे आज वही बुनियादी जरूरत बन गए हैं।

जो बिडेन बोले- कोरोना कंट्रोल करने पर ही खत्म होगी आर्थिक और रोजगार की समस्या

श्री यादव ने कहा कि आखिर आनलाइन शिक्षा कैसे सफल होगी जब केवल 27 प्रतिशत बच्चों के पास लैपटाप या स्मार्टफोन है। वाईफाई सुविधा भी सुलभ नहीं है। प्रदेश में बिजली की हालत भी दयनीय है। आधे से ज्यादा बच्चों के लिए बिजली की उपलब्धता भी समस्या है। गांवों में ही नहीं शहरों में भी बिजली की आवाजाही अनिश्चित रहती है। इसके अलावा नेट कनेक्शन होने पर भी उसकी सुस्त चाल या उसके न होने की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है। इस नई व्यवस्था में अभी छात्र अभ्यस्त नहीं हो पा रहे है। उनके साथ अभिभावकों को भी रहना होता है जो हमेशा सम्भव नहीं है। विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक स्तर में बहुत अंतर है जिससे आनलाइन शिक्षा सबके लिए सुगम नहीं है। बहुत से शिक्षक भी आनलाइन शिक्षण में प्रशिक्षित नहीं हैं। इन दिनों शिक्षक, छात्र अभिभावक सभी नई व्यवस्था से परेशान हैं।

ठाकरे को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए : चौहान

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आने वाली पीढ़ी को अंधकार के गर्त में ढकेल दिया है। भाजपा संस्कृत और संस्कृति की गौरवशाली परम्परा की बातें तो बहुत करती है पर हकीकत में वह स्वयं ही इनकी उपेक्षा करने में आगे है। वर्तमान भाजपा सरकार के समय संस्कृत विद्यालयों की निरन्तर उपेक्षा की जाती रही है। अब भाजपा सरकार इन्हें बंद करने जा रही है। इनमें अध्यापन करा रहे प्रकाण्ड विद्वानों एवं अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके समुचित समायोजन पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा नीति में बदलाव करने वाली भाजपा पहले अपने उन नेताओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाए जो करोड़ों रूपये की अनधिकृत रूप से किताबें छापने के गोरखधंधे में संलिप्त हैं। नकली ईमानदारी का चोगा ओढ़े लोगों का सच जनता अच्छी तरह जान चुकी है। भाजपा नेतृत्व छल कपट की राजनीति का परिणाम भुगतने के लिए अब तैयार रहे।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newsnews in hindipolitical newsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

गणेश चतुर्थी का मेकअप बना रहा है फेस्टिव सीजन को और ब्राइट

Next Post

किसी भी व्यक्ति की कोई बात लगे बुरी, तो दो तरह से सोचो

Desk

Desk

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post

किसी भी व्यक्ति की कोई बात लगे बुरी, तो दो तरह से सोचो

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

23/03/2026
Police Recruitment

पुलिस विभाग में निकली सरकारी नौकरी, 10वीं-12वीं पास वाले फटाफट करें अप्लाई

13/11/2023
Amazon Flipkart

त्योहारी बिक्री में फ्लिपकार्ट ने अमेजन को पछाड़ा

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version