• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Commonwealth Games-2030: भारत की दावेदारी को कैबिनेट की मंजूरी, इस शहर को बताया आदर्श मेजबान

Writer D by Writer D
27/08/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Commonwealth Games

Commonwealth Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रमंडल खेल-2030 (Commonwealth Games) की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने विश्व स्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक अभ्यास सुविधाओं और खेल संस्कृति को देखते हुए अहमदाबाद को आदर्श मेजबान शहर बताया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया। भारत ने औपचारिक रूप से दावेदारी जताने वाला पत्र जमा कर दिया है। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है और आईओए अगले 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी कर सकता है। भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी की थी।

कैबिनेट का फैसला

कैबिनेट के अनुसार, युवा कार्य और खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जरूरी गारंटी के साथ मेजबान सहयोग समझौते (एचसीए) पर हस्ताक्षर करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही बोली स्वीकार होने पर गुजरात सरकार को अनुदान सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी है।

अहमदाबाद को आदर्श मेजबान बताया

अहमदाबाद को आधुनिक सुविधाओं और विश्व स्तरीय खेल संरचना वाले शहर के रूप में स्थापित किया गया है। यहां स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जहां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल खेला गया था। यदि भारत की बोली सफल होती है तो 72 देशों के एथलीट इसमें भाग ले सकते हैं।

आर्थिक और सामाजिक लाभ

सरकार का मानना है कि इस आयोजन से स्थानीय व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा। खेलों की मेजबानी न केवल खेल उत्कृष्टता का मंच प्रदान करेगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और खेल विज्ञान, इवेंट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, प्रसारण, आईटी और संचार जैसे क्षेत्रों में नए अवसर भी पैदा करेगी।

मंत्रिमंडल ने कहा कि यह आयोजन देश के युवाओं को पेशेवर रूप से खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। साथ ही, ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन से राष्ट्रीय स्तर पर साझा अनुभव बनेगा और खेलों में अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। यदि भारत बोली में सफल होता है तो यह राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का दूसरा मौका होगा।

Tags: Commonwealth Games-2030Modi Cabinet
Previous Post

आसाराम को लगा बड़ा झटका, सेंट्रल जेल में एक बार फिर करना होगा सरेंडर

Next Post

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महँसघ ने दिया बीएसए को ज्ञापन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महँसघ ने दिया बीएसए को ज्ञापन

यह भी पढ़ें

प्रीमेच्योर शिशु

कोरोना काल में प्रीमेच्योर शिशुओं के पैदा होने के मामले घटे

23/07/2020
CM Vishnu Dev Sai

CM साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

10/02/2025
krishna abhishek

कृष्णा अभिषेक ने किया ‘द कपिल शर्मा शो’ में परफॉर्म करने से इनकार

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version