• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में IPS अफसरों का हुआ कैडर रिव्यू, बढ़ाए गए 24 पद

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कैडर रिव्यू के बाद उत्तर प्रदेश में आईपीएस के 24 पद और बढ़ा दिए हैं। बढ़ोतरी के बाद यह संख्या 541 हो गई है, जो पहले 517 थी। इसको लेकर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है।

इसके पहले वर्ष 2014 में कैडर रिव्यू किया गया था। प्रदेश में आईपीएस अफसरों की संख्या बढ़ने से कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में अब सरकार को अधिकारियों से बेहतर मदद मिल सकेगी।

अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस कैडर के 24 पद बढ़ाए गए हैं। इसमें सात पद पीपीएस से आईपीएस में पदोन्नति के भी शामिल हैं। लखनऊ और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में एसपी रैंक के 17, आईजी और डीआईजी के 2-2 पद कैडर पोस्ट किए गए। जोन में एडीजी की पोस्ट को कैडर पोस्ट बनाया गया। जबकि 18 रेंज में से आठ रेंज पर आईजी और 10 रेंज में डीआईजी की तैनाती होगी। अयोध्या में डीआईजी पीएसी सेक्टर का नया पद बनाया गया है।

डीजी कारागार का पद आईपीएस संवर्ग के लिए स्वीकृत नहीं हो सका है। जबकि वर्तमान में आईजी कारागार का पद कैडर पोस्ट है, जिस पर डीजी स्तर के अधिकारी तैनात हैं। डीजी स्तर के पद न बढ़ने से एडीजी स्तर के अधिकारियों की जल्द पदोन्नति की राह भी रुक गई है।

लखनऊ और गौतबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त एवं एडीजी साइबर क्राइम के पदों को कैडर पोस्ट के रूप में स्वीकृति नहीं मिल सकी है। सूबे में आईपीएस अफसरों की कमी को दूर करने के लिए कैडर रिव्यू की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जो सूची जारी हुई है उसमें डीजी और एडीजी स्तर के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, जोन में अब एडीजी की कैडर पोस्ट की गई है। जोनल मुख्यालय की रेंज में अब आईजी स्तर के अधिकारियों की तैनाती होगी। साथ ही आईजी और डीआईजी स्तर के कई पद समाप्त भी किए गए हैं, जिसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट में आईजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) और आईजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) तथा गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में डीआईजी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एवं डीआईजी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) की कैडर पोस्ट होगी।

इन जिलों में तैनात होंगे आईजी स्तर के अधिकारी

लखनऊ कमिश्नरेट में एसपी स्तर के पुलिस उपायुक्त जोन एक, जोन दो, जोन तीन, जोन चार, जोन पांच, मुख्यालय, अपराध, यातायात, सूचना एवं सुरक्षा तथा महिला अपराध की कैडर पोस्ट होंगी। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त जोन एक, जोन दो, जोन तीन, अपराध, यातायात, मुख्यालय एवं महिला अपराध कैडर पोस्ट होगी।

इसी तरह लखनऊ एवं गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में कुल 21 कैडर पोस्ट होंगी। जोनल मुख्यालय की आगरा, बरेली, गोरखुपर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज एवं वाराणसी रेंज में आईजी की तैनाती होगी। इन्हें आईजी की कैडर पोस्ट बनाया गया है।

Tags: ips cadre reviewLucknow Newsup news
Previous Post

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Next Post

अब्दुल्ला आज़म ने मुरादाबाद कमिश्नर पर लगाया आरोप, कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post

अब्दुल्ला आज़म ने मुरादाबाद कमिश्नर पर लगाया आरोप, कही ये बात

यह भी पढ़ें

loot

तमंचे की नोंक पर पेट्रोल पम्प पर पचास हजार से अधिक की लूट, दहशत

23/09/2021
rainfall in delhi

मूसलाधार बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, उमस और गर्मी से मिली राहत

17/06/2021

शिवपाल यादव बोले- समाजवादियों को एकजुट करने के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version