• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट बंग्लो में कमरों के साथ सुविधाएं भी बढ़ाएगी

Writer D by Writer D
08/01/2024
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Sarnath

Sarnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी : तथागत की तपोस्थली सारनाथ (Sarnath) में भगवान बुद्ध के अनुयाइयों समेत पूरी दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। योगी सरकार (Yogi Government) पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलो में कमरों के साथ ही सुविधाओं में भी वृद्धि कराने जा रही है। सारनाथ स्थित राही टूरिस्ट बंग्लो की क्षमता और सुविधा बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग (Tourism Department) ने शासन को 4.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।

काशी आने वाले पर्यटक सारनाथ ( Sarnath) के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखने और जानने जरूर जाते हैं। वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों के साथ ही यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 4.75 करोड़ की लागत से सारनाथ ( Sarnath) में स्थित राही टूरिस्ट बंग्लो की क्षमता और सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 10 नए रूम का निर्माण कराने के साथ रेनोवेशन, बैंक्विट हाल, कैफ़ेटेरिया और पार्किंग स्थल बनाया जाना प्रस्तावित है।

सारनाथ बुद्ध सर्किट ( Sarnath Budh Circuit) का एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ बौद्ध अनुयायियों के अलावा श्रीलंका, बर्मा, जापान, कम्बोडिया, म्यांमार, वियतनाम, तिब्बत, थाई, कोरिया आदि देशों के मंदिर होने के कारण पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। सारनाथ में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की तादाद अच्छी खासी होती है।

मुख्यमंत्री करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा

वाराणसी आने वाले पर्यटक यहां की अच्छी छवि लेकर जाएं, इसके मद्देनजर सारनाथ ( Sarnath) क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। जिसमे प्रो-पुअर योजना पहले से ही चल रही है।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद काशी में पर्यटकों की संख्या में लगतार वृद्धि हो रही है।अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की तादाद और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में टूरिस्ट बंग्लो की क्षमता बढ़ाने और इसे रेनुवेट करने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

Tags: sarnathtourist placeup turismvaranasi news
Previous Post

मुख्यमंत्री करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा

Next Post

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘12 बजे तक अखिलेश करते हैं अली-अली, उसके बाद बजरंगबली’: सपा प्रमुख पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, धामी ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

यह भी पढ़ें

bjp mla sarita bhadauria

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी, यूपी ATS को भी लगाया जांच में

31/01/2021
Ateeq Ahmed

माफिया अतीक अहमद की 1.23 अरब की सम्पत्ति कुर्क

23/11/2022
Suicide

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version