• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों के घर के बाहर अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

Desk by Desk
05/09/2020
in Main Slider, पंजाब, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

अब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब में घरेलू एकांतवास में रह रहे कोरोना के मरीजों को अब सामाजिक भेदभाव से डरने की जरूरत नहीं रहेगी। इस भेदभाव को मिटाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को अपनी सरकार के पहले वाले उस फैसले को वापस ले लिया जिसके अंतर्गत घरेलू एकांतवास में रह रहे कोविड के मरीजों के घरों के बाहर पोस्टर चिपकाए जाते हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पहले लगाए गए पोस्टर हटा लिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम उठाए जाने का मकसद ऐसे मरीजों के घरों के दरवाजों पर लगाए जाते पोस्टरों से पैदा होने वाले भेदभाव को घटाना है और इसके अलावा जांच करवाए जाने के डर को भी दूर करना है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोविड के इलाज के लिए जल्द अपनी जांच करवाएं ताकि इस बीमारी का पहले ही पता चल सके और सही तरह इलाज हो सके।

देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब : राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा कि इन पोस्टरों के कारण मरीजों को मानसिक तौर पर परेशानी का सामना करते हुए देखा गया है। इन पोस्टरों को चस्पा किये जाने का प्रारंभिक मकसद पड़ोसियों और अन्य मरीजों को बचाना था जो पूरा नहीं हो पा रहा है। बल्कि इन पोस्टरों के कारण लोग जांच करवाए जाने से भाग रहे थे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इन पोस्टरों के साथ सामाजिक अलगाव और भेदभाव जैसे अनचाहे और अनपेक्षित नतीजों के कारण मरीजों को चिंता और पक्षपात का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लोग इसके साथ जुड़े हुए भेदभाव से बचने के लिए जांच करवाने से कतराते थे, बजाय इसके कि भाईचारक तौर पर इकट्ठा होकर मरीजों और उनके परिवारों का साथ दिया जाए। यही कारण है कि सरकार को पोस्टर चिपकाने के अपने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ा।

फराह अली खान : ‘बॉलीवुड की क्वीन ने मुझे ब्लॉक कर दिया, शायद मैंने कुछ कहा

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह निरंतर जरुरी ऐहतियात बरतते रहें और पोस्टरों को हटाने के बावजूद घरेलू एकांतवास सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें। उन्होंने कहा कि हिदायतों का उल्लंघन डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट, ऐपीडैमिक डिजीज ऐक्ट और आई.पी.सी. के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।

कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार हर व्यक्ति की सेहत और तंदुरुस्ती को लेकर पूरी तरह वचनबद्ध है और इस लड़ाई में समस्त समुदायों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लडऩे की जरूरत है क्योंकि समुदायों के लोग ही सहायता, प्रेरणा और व्यवहार में बदलाव के साथ इस बीमारी को आगे फैलने और अफवाहों को रोकने में और इलाज करवाने में योगदान दे सकते हैं।

Tags: 24ghante online.comCaptain Amarinder Singhcorona cases in punjabCorona patient in Punjabcorona virusKovid-19 patientNational newsPunjab government verdictPunjab NewsQuarantine posters will not be seen nowअब नहीं लगेंगे क्वारंटाइन के पोस्टरकैप्टन अमरिंदर सिंहकोरोना वायरसकोविड-19 मरीजपंजाब में कोरोना के केसपंजाब में कोरोना के मरीजपंजाब सरकार का फैसला
Previous Post

कोविड-19 की फर्जी रिपोर्ट देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार

Next Post

गुजरात : बुलेट ट्रेन परियोजना के 50 से अधिक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव, 80 हजार से ज्यादा रोगमुक्त

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post

गुजरात : बुलेट ट्रेन परियोजना के 50 से अधिक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव, 80 हजार से ज्यादा रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

UPSIDA

यूपीसीडा 15 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य 8 मंडल मुख्यालयों में करेगा रोड शो

10/01/2023
constable body found hanging

इंस्पेक्टर की धमकी से परेशान व्यवसायी ने लगाई फांसी, नोट में लिखी ये बात

27/02/2021
Murder

प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version