• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन की अनुमति की आवश्यकता नहीं

Writer D by Writer D
25/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Soil Mining

Soil Mining

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किसानों (Farmers) द्वारा अपने खेत से अपने निजी उपयोगी के लिए मिट्टी खनन (Soil Mining) पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने एवं अवैध वसूली पर लगाम लगाने के लिए साधारण मिट्टी की रॉयल्टी शून्य कर दी थी। साथ ही भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय से अनुमति लेने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया था। इसके बावजूद सीएम योगी को प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान (Farmer) द्वारा निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन पर उनके उत्पीड़न और अवैध वसूली की शिकायतेें मिल रही थीं। सीएम योगी (CM Yogi) ने एक बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को इस पर पूरी रोक लगाने के सख्त निर्देश दिये थे। उन्होंने इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

किसान मिट्टी खनन (Soil Mining) को सिर्फ माइन मित्रा पोर्टल पर करें अप्लाई

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश के बाद किसानों द्वारा साधारण मिट्टी की रॉयल्टी को शून्य कर दिया गया था। ऐसे में उन्हे अपने निजी उपयोग के लिए मिट्टी खनन के लिए विभाग से अनुमति लेने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गयी।

वहीं मिट्टी खनन (Soil Mining) में पारदर्शिता लाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया। इसके तहत माइन मित्रा पोर्टल लांच किया गया। किसान द्वारा 100 घन मीटर तक मिट्टी के खनन के लिए केवल माइन मित्रा पोर्टल से अप्लाई करना होता है, जिसके बाद स्वत: रजिस्ट्रेशन के आधार पर खनन और परिवहन मान्य हो जाता है। इससे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को भी अवगत कराया गया। माइन मित्रा का रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी स्थानीय पुलिस इसे मानने से इंकार कर देती और किसान का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने स्पष्ट आदेश जारी किए। जिसमें कहा गया कि स्थानीय पुलिस एवं डायल यूपी 112 के पुलिस कर्मियों द्वारा मिट्टी अथवा बालू के किसी वैध/अवैध परिवहन की जांच के लिए एसडीएम की परमीशन और उपस्थिति अनिवार्य है। वहीं इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विभाग की ओर से अन्य कई निर्देश जारी किए गए।

वर्क आर्डर में मिट्टी की मात्रा का उल्लेख जरूरी

मिट्टी खनन के लिए स्वीकृत क्षेत्राें के गाटों का चिन्हांकन एवं सीमांकन सही ढंग से किया जाए। साथ ही चौहद्​दी का डिमार्केशन कराते हुए साइनबोर्ड लगाया जाए। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विकास प्राधिकरण/नगर निकाय द्वारा जारी विभागीय मांग के अनुसार ही खनन होना सुनिश्चित किया जाए। वहीं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा साधारण मिट्टी के आपूर्ति के लिए जारी वर्क आर्डर में मात्रा का उल्लेख करना आवश्यक है। साथ ही साधारण मिट्टी की आपूर्ति निर्गत परिवहन प्रपत्र में उल्लिखित स्थल पर ही की जाए।

किसान ऐसे माइन मित्रा पोर्टल पर करें अप्लाई

>> किसान अपने निजी उपयोग के लिए स्वयं की भूमि से साधारण मिट्टी के खनन/परिवहन के लिए माइन मित्रा पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।

>> पंजीकरण करने के पूर्व किसानों को नाम, पता, मोबाइल नंबर भरकर लागिन बनाना होगा।

>> लागिन करने के उपरांत प्रपत्र प्रदर्शित होगा, जिसमें आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर साधारण मिट्टी की मात्रा खतौनी, खनन का प्रयोजन, आवेदित खनन क्षेत्र का पूर्ण विवरण यथा जनपद, तहसील, ग्राम, गाटा नम्बर, गन्तव्य स्थान फीड करना अनिवार्य होगा।

>> बिंदु संख्या-तीन में उल्लिखित जानकारियों को भरकर किसान से आवेदन जमा किया जाना होगा।

पीएम मोदी को मिला सम्मान विश्व राजनेता के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक हैः सीएम योगी

>> जिसके पश्चात किसान को पोर्टल से स्वजनित पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा।

>> पंजीकरण प्रमाण-पत्र ही परिवहन प्रपत्र के रूप में मान्य होगा। प्रमाण-पत्र की वैधता दो सप्ताह होगी।

Tags: Lucknow Newssoil miningup news
Previous Post

पीएम मोदी को मिला सम्मान विश्व राजनेता के रूप में बढ़ रही स्वीकार्यता का प्रतीक हैः सीएम योगी

Next Post

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Summer vacation

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़ें

cm dhami

धामी सरकार के ‘एक साल नई मिसाल’ पर राज्य भर में होंगे कार्यक्रम

19/03/2023
CM Dhami

देश में चल रही मोदी लहर, भाजपा का 400 का आंकड़ा होगा पार : पुष्कर सिंह धामी

29/04/2024

महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार, महिलाओं को दी थी रेप की धमकी

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version