• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े ट्रक में कार घुसी, चालक की मौत, सात दर्शनार्थी घायल

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पलये गांव के पास सोमवार को वारणसी से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात दर्शनार्थी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कनकहा गांव निवासी 35 वर्षीय अरूण कुमार कार चलाकर अपनी पत्नी प्रियंका देवी तथा पुत्री प्रियांशी (09), आदित्य (05) और बिट्टन (03) का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही संगीता देवी (26), कृष्णा (15), विशाल (18), छेदीलाल रावत (30), गया प्रसाद(85), सुजीत कुमार (35) और दशमी लाल (46) को लेकर रविवार को कार से लेकर बनारस दर्शन के लिए गया था।

जहां से वे सभी लोग सोमवार भोर में दर्शन करके वापस लखनऊ के लिए लौट रहे थे। रास्ते में लखनऊ राज्य मार्ग पर नवाबगंज के पलये गांव के पास अचानक कोई जानवार आ जाने की वजह से चालक का नियंत्रण अचानक कार से छूट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़ी एक ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में कार चालक अरूण कुमार समेत सभी लोग घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कौड़िहार में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने चालक की हालत नाजुक होने की वजह से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह चिकित्सकों ने अरूण कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई चंद्रिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

Tags: accident newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में चार घरों से पार किया लाखों का माल

Next Post

पैसों के लालच में दोस्त के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

पैसों के लालच में दोस्त के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

28/03/2024
CM Yogi

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नम्बर वन है यूपी : मुख्यमंत्री

01/10/2025
पीएम मोदी

हिन्दी दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को अभिनंदन

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version