• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसों के लालच में दोस्त के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में साइबरअपराध थाने की पुलिस ने पैसों के लालच में एक युवक को दोस्त बनाकर उसके खाते से एक लाख दो हजार रूपये चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी अपराध(एसओ अपराध) मनीष सोनकर ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि आदित्यप्रताप सिंह नामक युवक के खाते से दोस्ती की आड़ में जालसाजी कर एक लाख दो हजार रूपये साफ करने के आरोप में छोटू उर्फ राकेश यादव निवासी गोविंद धर्मशाला दतिया और प्रदीप यादव निवासी नरगढ़ थाना उनाव दतिया को गिरफ्तार किया गया है। आदित्य ने उसके खाते से पैसे निकाले जाने के संबंध में शिकायत चार सितंबर को साइबर थाने में की थी।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में मामले की छानबीन शुरु की गई,जिसमें दो लोगों के नाम उजागर हुए।

आरोपियों को पुलिस ने भोजला हाईवे ब्रिज के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को थाने लाया गया। जहां उन्होंने पूछताछ में अपने नाम राकेश यादव उर्फ छोटू निवासी गोविंद धर्मशाला दतिया और प्रदीप यादव निवासी नरगढ़ थाना उनाव दतिया बताया।

उन्होंने बताया कि वह लालच में आकर और अपने शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की घटना करते हैं। उन्होंने झांसी में रहने वाले आदित्य से पहले दोस्ती की। दोस्ती जब गहरी हो गई तो उन्होंने धोखे से आदित्य के मोबाइल से सिम चोरी कर ली और दूसरी सिम डाल दी। इसके बाद छोटू ने आदित्य के खाते से 01 लाख 2 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों के पास से तलाशी के दौरान 5 मोबाइल, 5 सिमकार्ड और 2150 रुपए बरामद किये।

Tags: crime newsCyber crimeJhansi news
Previous Post

खड़े ट्रक में कार घुसी, चालक की मौत, सात दर्शनार्थी घायल

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फेसबुक पर लिखी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फेसबुक पर लिखी ये बात

यह भी पढ़ें

गोण्डा में गरजे योगी Yogi thundered in Gonda

गोण्डा में गरजे योगी, बोले- यूपी में कोरोना संक्रमण और मृत्युदर देश में सबसे कम

27/08/2020
White Hair

असमय सफेद बालों को काला करने के लिए लगाएं ये

16/12/2025
दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड Winter breaks 10-year record in Delhi

उत्तर भारत में अभी नहीं कम होगी सर्दी, चार डिग्री तक कम होगा तापमान

23/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version