• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवंश की हत्या के मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
16/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय, सहारनपुर, हरयाणा
0
निर्मल सिंह

गौवंश की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में गोवंश को गोली मारने के मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ रविवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन दिन पूर्व हुई इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा हंगामा करने के बाद ही पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के नेता हरीश राष्ट्रवादी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर बरथा कोरसी में रह रहे एक वन गुर्जर परिवार के गोवंश को गोली मारने का आरोप लगाया था। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सहारनपुर पुलिस और यमुनानगर पुलिस को भी ट्वीट की गई थी।

इससे पहले बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित मानदीन के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने पीड़ित व संगठन कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए वापस लौटाने का प्रयास किया कि यह मामला हरियाणा का है।

शेयर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

लेकिन इन कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने के बाद ही पुलिस बैकफुट पर आई और रविवार शाम को केस दर्ज किया। अभी पुलिस इस मामले में खुद कार्रवाई करेगी या केस को हरियाणा ट्रांसफर करेगी यह तय नहीं हुआ है।

पुलिस को दी गई तहरीर तथा दर्ज किए गए मुकदमे में पीड़ित पक्ष की ओर से यह बताया गया है कि यूपी हरियाणा बॉर्डर पर ही पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का फॉर्म हाउस है। जहां पर उन्होंने घोड़े पाल रखे हैं, अपने शौक पूरे करने के लिए पूर्व मंत्री इस फॉर्म हाउस में अक्सर आते हैं। बताया गया कि घटनास्थल के दिन घटना के दिन भी पूर्व मंत्री फॉर्म हाउस में थे तथा उसी समय तीन गायों ने यमुना में पानी पीने के लिए वहां चली गई। इस पर पूर्व मंत्री ने गोली मारकर एक गाय की हत्या कर दी। जबकि दो गाय अब भी गायब हैं।

Tags: former Haryana Minister Nirmal SinghHaryana newsHindu organizationkilling of cow dynastySaharanpur newsup newsUP Politicsगोवंश की हत्यासहारनपुर न्यूज़हरियाणा के पूर्वमंत्री निर्मल सिंहहरियाणा न्यूजहिन्दू संगठन
Previous Post

शेयर कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

Next Post

नर्सिंग शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने की तैयारी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
BSC nursing

नर्सिंग शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने की तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें

bollywood

आउटिंग पर निकले कुणाल समेत अन्य सेलेब्स के साथ हुआ बुरा बर्ताव

07/03/2022
arrested

साड़ी दुकान से चोरी की घटना में दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी बरामद

13/02/2022
suicide

तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

05/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version