• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी जमीन हड़पने वाले सपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम, राजनीति
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिये सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में सपा नेता और तत्कालीन रजिस्टार कानूनगो के विरुद्ध लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बब्लेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो छविराम निवासी इटावा व कुदरकोट निवासी सपा नेता रामनरेश यादव उर्फ मान सिंह ने वर्ष 2001 में भूमि आवंटन संबंधी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तत्कालीन तहसीलदार उमाशंकर सचान व तत्कालीन उपजिलाधिकारी हरप्रसाद त्रिपाठी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आवंटन पत्रावली तैयार कर आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर सरकारी भूमि का आवंटन करा कब्जा कर लिया था।

नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री पर STF का छापा, भारी मात्रा में सुगंधित सुपारी जब्त

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा तत्कालीन तहसीलदार उमाशंकर सचान (वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर) व सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी हरप्रसाद त्रिपाठी से पत्राचार कर जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि उस समय उन लोगों द्वारा पत्रावली को निरस्त कर दिया गया था।

वर्तमान में जिस आवंटन पत्रावली की जानकारी चाही गयी है उसे उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित तरीके से तैयार करने की पुष्टि की गयी। जिससे स्पष्ट है कि तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो छविराम ने सपा नेता रामनरेश यादव के साथ मिलकर कूटरचित पत्रावली अभिलेखागार में दाखिल कराने में संलिप्त थे।

मामूली विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता व तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के तहत समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उपजिलाधिकारी राशिद अली खान ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गयी है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

तीस्ता मुद्दे पर हुई चर्चा, भारतीय ने जताई समझौते को पूरा करने की प्रतिबद्धता

Next Post

ग्रामीण बैंक के कैशियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Suicide

ग्रामीण बैंक के कैशियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

metabolism

मेटाबॉलिज्म सुस्त होने पर करें ये आसान उपाय

15/09/2021
Case Filed

सुशील सिंह समेत पांच भूमाफियों के खिलाफ मामला दर्ज

05/07/2023
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर के करीबी पर आयी बड़ी मुसीबत, इंग्लैंड दौरे से वापस भारत लौटे हेड कोच

13/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version