Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

डिप्रेशन में आकर युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ। नाका इलाके में डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी नाका ने बताया कि नेहरूबाग नाका निवासी 30 वर्षीय निर्मल साहू स्टोप व गैस चूल्हा रिपेरिंग का कार्य करता था। शुक्रवार को निर्मल रोजाना की तरह अपने काम से लौटकर घर आया था। देर रात में उन्होंने दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे की छत पर लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कंटेनर ट्रक से 80 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

शनिवार सुबह निर्मल कमरे से देर तक नहीं निकला। इस पर परिजनों ने झरोखे से झांक कर देखा। निर्मल को फंदे से लटकता देख परिजनों को पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि निर्मल की पत्नी संगीता अपने बच्चों 4 वर्षीय आदित्य और 2 वर्षीय गोली के साथ पिछले 2 वर्षों से मायके सीवान बिहार में है। अकेलेपन की वजह से वह अवसाद की बीमारी से ग्रसित था।

Related Articles

Back to top button