Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

शातिर जहरखुरानों को पुलिस ने दबोचा, कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद

लखनऊ। राजधानी आने वाले राहगीरों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटने वाले शातिर जहरखुरानों को नाका पुलिस ने गिर तार किया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध डायजापाम पाउडर बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी नाका ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चारबाग दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास पर पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया।

स्टेशन के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम हैदरनगर नंगोला हापुड निवासी फिरोज खान और गुलफाम बताया है।

जालसाजों ने दुकानदार के खाते से निकले 25 हजार रुपए, मुकदमा दर्ज

जामा-तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से अवैध डायजापाम पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपित शातिर किस्म के हैं। चारबाग रेलवे और बस स्टेशन के आस-पास घूमा करते हैं।

शहर के बाहर से आने वाले यात्रियों को बातों में फंसाकर उन्हें खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते हैं। बेहोश होने के बाद राहगीरों का सामान पार कर भाग निकलते थे।

Related Articles

Back to top button