• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बाने रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी : योगी

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। प्रदेश के 39 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 18 जिलों में एक-एक मरीज ही हैं। बीते 24 घंटों में हुई एक लाख 73 हजार 396 सैम्पल की जांच में 67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में सात संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 115 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के बीच इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लोगों को इस संबंध में सतत जागरूक करते रहें।

कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां तीन करोड़ 08 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 77 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। नौ करोड़ 69 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश कुल आबादी की लगभग 66 फीसदी है। दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।

सीएम योगी की मौजूदगी में जितिन प्रसाद समेत 6 बीजेपी MLC ने ली दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को टीम-9 की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि डेंगू, डायरिया जैसी वायरल बीमारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई, फॉगिंग, सनेटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीने का पानी गर्म करके छानने के बाद पीने के लिए लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि बाढ़, अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति की जाए। अब तक पांच लाख किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए चिन्हित किया गया है। एक भी किसान, जिसकी फसल बाढ़ से खराब हुई हो, उनकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए। यह कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए।

प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

सीएम योगी आज गोंडा को देंगे 10.19 अरब की विकास योजनाओं की सौगात

कुछ जिलों से कलाबाजारियों, जमाखोरों द्वारा डीएपी खाद के कृत्रिम अभाव बनाने की शिकायत मिली है। कृषि उत्पादन आयुक्त स्तर से इनका संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुचारू बनाई जाए। संबंधित जिलाधिकारी ऐसे हर मामलों का त्वरित निस्तारण कराएं। जमाखोरों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में किसानों को परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित संरक्षण के लिए संकल्पित है। इस दिशा में अनेक प्रयास किये गए हैं। कर्मचारियों की समस्या समाधान के लिए उच्चस्तरीय समितियां गठित की गई हैं। यथाशीघ्र संवाद कर उनकी मांगों पर निर्णय लिया जाए। सभी विभागीय अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कार्मिकों से सतत संवाद करते रहें।

Tags: cm yogigoogle newsHindi Samacharteam9up government newsYogi News
Previous Post

पश्चिम बंगालः सरकार ने लगाया गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध

Next Post

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्शन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
President Murmu

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति

25/10/2024
Lakshmi Narayan Temple

लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रेसिडेंट के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

29/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version