• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, शरीर में नहीं था जहर

Desk by Desk
29/09/2020
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक आत्महत्या थी, हत्या नहीं: एम्स पैनल प्रमुख

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले की जांच में जुटी सीबीआई को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने प्राइमरी रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और अटॉप्सी रिपोर्ट सौंप दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विसरा रिपोर्ट में सुशांत की बॉडी में जहर नहीं मिलने का जिक्र है। एम्स के डॉक्टरों को सुशांत के शरीर में किसी तरह का ऑर्गेनिक पॉइज़न नहीं मिला है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया है।

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं : प्रियंका

बता दें कि 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से ही कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद सीबीआई के कहने पर डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एम्स का मेडिकल पैनल बनाया गया था, ताकि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का बारीकी से विश्लेषण किया जा सके।

सीबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है। ऐसे में एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर गुप्ता की राय अहम होगी। उनकी राय के बाद ही सीबीआई इस बात का फैसला करेगी कि इस केस में कार्रवाई आत्महत्या के एंगल से होगी या हत्या के एंगल से।

 

सुशांत के पिता के वकील ने जांच प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल

पिछले दिनों सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक ट्वीट में सीबीआई जांच पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को सीबीआई हत्या के मामले में बदलने में देरी कर रही है, इससे निराशा बढ़ रही है। एम्स टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजे गए फोटोज 200 फीसदी इशारा कर रहे हैं कि ये मौत गला घोंटने से हुई है, न कि आत्महत्या से। हालांकि, एम्स की टीम ने सिंह के दावे का खंडन किया था।

पंजाब : 12वीं के छात्र का कत्ल, घर में मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

जाने क्या होता है विसरा? कैसे होती है जांच?

बता दें कि किसी की मौत हो जाने के बाद अगर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराती है। तो इस दौरान मरने वाले के शरीर से विसरल पार्ट यानी आंत, दिल, किडनी, लीवर आदि अंगों का सैंपल लिया जाता है। उसे ही विसरा कहा जाता है। अगर किसी शख्स की मौत संदिग्ध हालात में होती है। उसकी मौत के पीछे पुलिस या परिवार को किसी भी तरह का शक होता है, तो ऐसे मामलों में मौत की वजह जानने के लिए विसरा की जांच की जाती है।

 

विसरा की जांच केमिकल एक्जामिनर करते हैं। वह विसरा की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि मौत कैसे हुई और मौत की वजह क्या थी? इस जांच में मौत का वक्त, मौत का बताया गया वक्त, शरीर के अंदरूनी अंगों का रंग, नसों की सिकुड़न, पेट में मिलने वाले खाने के अवशेष आदि बहुत अहम होते हैं। इसलिए विसरा जांच में मौत का कारण साफ पता चल जाता है।

Tags: drugs connectionRhea ChakrabortySushant Singh Rajput Death Casesushant singh rajput suicideड्रग्स कनेक्शनSushant Singhसुशांत सिंह राजपूत की मौत
Previous Post

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं : प्रियंका

Next Post

अहमदाबाद : इ-इंफोसिस सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी आग

अहमदाबाद : इ-इंफोसिस सॉफ्टवेयर ऑफिस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

यूपी में प्रियंका गांधी की नये साल में नये कलेवर के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

10/12/2020

जहांगीरपुरी हिंसा: ED ने आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया

23/04/2022
petrol

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमतें

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version