• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, कई ठिकानों पर छापेमारी

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anil Deshmukh

Anil Deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। अनिल देशमुख के घर के अलावा उनके कई ठिकानों पर तलाशी भी जारी है।

बता दें कि बीते दिनों सीबीआई ने अनिल देशमुख से पूछताछ भी की थी। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अनिल देशमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की है।

बीते दिनों अनिल देशमुख से पूछताछ करने से पहले रविवार को केंद्रीय एजेंसी ने अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों से पूछताछ की थी। इसके अलावा एजेंसी ने एनआईए की गिरफ्त में चल रहे मुंबई पुलिस के निलंबित सचिन वाझे के दो ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी।

लखनऊ-अयोध्या राज्यमार्ग पर आपस में टकराई तीन बसें, दो की मौत, 12 यात्री घायल

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार मिलने के मामले में एपीआई सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर आरोप लगाया था कि वाझे को अनिल देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आदेश दिया था। हाल ही में वाझे ने भी एनआईए कोर्ट को लिखे खत में ये आरोप लगाए हैं।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

देशमुख ने भी इस्तीफे की एक प्रति ट्वीट कर बताया था कि अधिवक्ता जयश्री पाटिल की याचिका पर हाई कोर्ट ने आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। उन्होंने लेटर में लिखा था, ”अदालत के आदेश के बाद मेरे पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मैंने पद छोड़ने का निर्णय किया है। कृपया मुझे मेरे पद से कार्यमुक्त करें।”

Tags: Anil Deshmukhcbicrime newsentilia casemaharahtra newsmansukh hirenParambeer Singhsachin wahe
Previous Post

लखनऊ-अयोध्या राज्यमार्ग पर आपस में टकराई तीन बसें, दो की मौत, 12 यात्री घायल

Next Post

16 घण्टों का सफर पूरा कर बोकारो से लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Oxygen express reached Lucknow

16 घण्टों का सफर पूरा कर बोकारो से लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें

three skelton found

घर से मिले तीन नरकंकालों का राजफाश, आरोपी ने किए चौकने वाले खुलासे

25/03/2021
Mission Rojgar

यूपी में आज लगेगा सबसे बड़ा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगा लाभ

24/03/2021
Manufacturing sector

सीएम योगी के वन ट्रिलियन इकॉनमी मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उल्लेखनीय योगदान

09/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version