• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

Writer D by Writer D
10/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Mother's Day

Mother's Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर में सबसे अनमोल रिश्ता मां और बच्चे का होता है। मां एक ऐसा रिश्ता है जिसकी प्यार की छांव में दुनिया का हर दुख दर्द छूमंतर हो जाता है। मां अपने बच्चों को निस्वार्थ प्यार करती हैं और उसके लिए कई त्याग करती हैं। त्याग की मूरत मां के सम्मान में हर साल मई महीने के दूसरे सप्ताह के रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है।

हांलाकि हर दिन मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाएं तो उसमें भी कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन मां के प्रति सम्मान को जाहिर करने के लिए यह दिन चुना गया और सभी इस दिन अपनी मां को स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं। इस मदर्स डे में अपनी मां को खास अंदाज में गिफ्ट देकर उन्हें अपने प्यार का एहसास जरूर करवाएं। आप गिफ्ट के आइडियाज यहां से ले सकते हैं…

पर्स

महिलाओं को पर्स काफी पसंद होते हैं और साथ ही पर्स उनके काम भी बहुत आते हैं। ऐसे में मां को तोहफे में पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में आपको कम बजट में भी अच्छे पर्स मिल जाएंगे। ऑनलाइन माध्यमों पर भी सस्ते में पर्स मिल जाएंगे। पर्स में कई वैरायटी हैं, जैसे हैंडबैग, टोटे पर्स, स्लिंग बैग, क्लच या ओवरसाइज पर्स। मां के जरूरत के मुताबिक पर्स तोहफे में दीजिए।

ब्यूटी प्रोडक्ट

अगर आपकी मां को सजना संवरना पसंद है या उन्हें कोई खास ब्यूटी प्रोडक्ट काफी ज्यादा पसंद है तो आप अपनी मम्मी को उनके पसंदीदा मेकअप ब्रांड का प्रोडक्ट गिफ्ट करें। आप उन्हें फेशियल किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें ये भी एहसास दिला सकते हैं कि उन्हें खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

साड़ी

अगर आपकी मां साड़ी पहनती हैं तो आप उन्हें एक सुंदर सा साड़ी भी तोहफे में दे सकती हैं। यह उन्हें काफी अधिक पसंद आना वाला है। वहीं आप चाहे तो साड़ी की जगह शूट भी गिफ्ट कर सकती हैं। यकीनन, आपकी मां यह गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी और आपको गले लगा लेगी।

ज्वेलरी बॉक्स

अगर आपकी मां को एंटीक चीजें काफी पसंद आती हैं, जैसे- पुरानी डिजाइन की लकड़ी की सामग्री या फिर पुराने स्टाइल की खूबसूरत शॉल को आप गिफ्ट कर सकते हैं। इस साल अपनी मां के लिए लकड़ी का बना ज्वेलरी बॉक्स दें, जिसमें खूबसूरत नक्काशी किया गया हो। यकीनन, आपकी मां यह गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी और आपको गले लगा लेगी। लकड़ी के बॉक्स के अंदर आप एक प्यार भरा कार्ड डाल सकते हैं। इससे जब मां बॉक्स खोलेंगी तो उन्हें आपका प्यार भरा मैसेज मिल जाएगा और उन्हें अच्छा लगेगा।

फोटो कोलाज

तस्वीरों में ही यादें कैद होती है और मां के लिए सबसे यादगार गिफ्ट फोटो कोलाज हो सकता है। अपनी मां की पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर उसे अच्छे से डिजाइनर एल्बम में लगाकर उनकी यादों को ताजा कर सकते हैं और यह मां के लिए एक दिल छू लेने वाला गिफ्ट होगा। उनकी शादी से लेकर आपके बच्चपन तक सारी तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं।

मसाजर

इस मदर्स डे अपनी मां को कंफर्टेबल और रिलैक्स महसूस कराने के लिए मसाजर गिफ्ट करें। यकीन मानिए ये गिफ्ट उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल ले आएगा और उनकी थकान भी दूर हो जाएगी। ऐसा मसाजर गिफ्ट करें जो आपके मॉम के शोल्डर, बैक और फुट की मसाज करके उन्हें रिलैक्स महसूस करा सके।

डेकोरेटिव प्लान्ट

यह सच है कि पौधे हमें बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और बेहतर भविष्य के लिए पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य है। मदर्स डे पर डेकोरेटिव प्लांटर्स का गिफ्ट देकर ताजा रसीले, हरे पौधों के साथ आपकी मां के जीवन में पॉजिटिविटी और खुशी भर देंगे।

Tags: best gifts for momheartfelt mothers day celebrationmaking mother feel specialmother day gift ideasMother's Day celebrationMother’s day 2026mothers day giftsmothers day messagespersonalized gifts for mother dayunique gifts for mom
Previous Post

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

Next Post

Mother’s Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Basil leaves will brighten your face

Mother's Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

यह भी पढ़ें

Kajal Aggarwal's birthday was made special by her husband Gautam

काजल अग्रवाल के जन्मदिन को उनके पति गौतम ने बनाया खास

19/06/2021
KKR vs SRH

सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार, KKR ने किया चारों खाने चित

03/04/2025
Ajith Kumar

फेमस एक्टर का एक्सीडेंट, कार की उड़ी धज्जियां

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version