• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि, जानिए व्रत का महत्व और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
13/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Kalash Sthapana

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस बार चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक रहेंगे। नवरात्रि के नौ दिन लगातार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि व्रत का महत्व और पूजा-विधि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि व्रत का महत्व

साल में चार बार नवरात्रि आती है। आषाढ़ और माघ में आने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र होते हैं जबकि चैत्र और अश्विन प्रगट नवरात्रि होती हैं। चैत्र के ये नवरात्र पहले प्रगट नवरात्र होते हैं। चैत्र नवरात्र से हिंदू वर्ष की शुरुआत भी होती है। वहीं शारदीय नवरात्र के दौरान दशहरा मनाया जाता है।  नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। मान्‍यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्‍चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्‍छाएं पूर्ण होती हैं।

चैत्र नवरात्रि पूजा-विधि

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा से पहले साधक को स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।

इसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर गंगाजल डालकर उसे शुद्ध करना चाहिए और उस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाना चाहिए।

इसके बाद चावल का अष्टदल कमल बनाएं और मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

मूर्ति स्थापित करने के बाद अष्टदल कमल पर कलश स्थापित करें और उस पर मौली बांधे।

इसके साथ ही कलश पर भी तिलक करें और अखंड दीपक प्रज्वल्लित करें फिर फूल से जल लेकर प्रतिमा और कलश पर जल छिड़कें।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नवरात्रि पूजा में कलश स्थापना और कन्या पूजा का विशेष महत्व होता है।

मिट्टी से बनाए गए वेदी पर कलश स्थापना की जाती है।

वेदी पर जौ और गेंहू बो दें और उस पर मिट्टी या तांबे का कलश विधिपूर्वक स्थापित कर दें।

इसके बाद वहां गणेश जी, नौ ग्रह, आदि को स्थापित करें तथा कलश पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें।

इसके बाद आप श्रीदुर्गासप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

अब आप प्रत्येक दिन के आधार पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों रोज विधि-विधान से पूजा करें।

शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त :-  सुबह 11 बजकर 56 मिनट से  दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक

मेष लग्न (चर लग्न) :- सुबह 6 बजकर 02 मिनट से 7 बजकर 38  मिनट तक

वृषभ लग्न (स्थिर लग्न) :- सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक

सिंह लग्न (स्थिर लग्न) :- दोपहर  2 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2021chaitra navratri ka mahatavachaitra navratri puja vidhinavratri 2021Navratri News
Previous Post

लखनऊ कैंट में कार में मिली युगल जोड़े की लाशें, आत्महत्या की आशंका

Next Post

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना टिक्की बनेगी बेस्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

क्या आपके नाखून भी पड़ जाते है काले, तो ये है उसकी वजह

03/06/2026
hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Next Post
sabudana tikki

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना टिक्की बनेगी बेस्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें

schools

हरियाणा में 14 दिसम्बर से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुलेंगे स्कूल

10/12/2020
Theft

गैस गोदाम से चोरी हुए लाखों के सिलेंडर, जांच में जुटी पुलिस

16/07/2021
rohit ishant sharma

रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के लिए कम हो सकता है क्वारंटाइन पीरियड

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version