• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंपावत उपचुनाव: धामी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Champawat by-election) होने जा रहा है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, इस सूची में 40 नेताओं की जगह दी गई है। सबसे खास बात यह है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। वे यहां धामी के पक्ष में वोट मांगने आएंगे और जनसभाएं भी करेंगे।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) हाल ही में अपने गृह राज्य उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। वे यहां अपने पैतृक गांव पंचूप भी गए थे। वहां रात में घर पर रुके और परिजन से मुलाकात की थी। ऐसे में यहां योगी (Yogi) की खासी लोकप्रियता देखने को मिली थी। अब योगी (YogI) के उप चुनाव में प्रचार कमान संभालने से बीजेपी को बड़ा फायदा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। योगी के जल्द ही कार्यक्रम तय किए जाएंगे। यहां उपचुनाव में 31 मई को मतदान होना है।

बीजेपी ने जिन 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, उनमें योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, मदन कौशिक, रेखा वर्मा, दुष्यंत गौतम, तेजस्वी सूर्या, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, अनिल बलूनी, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत के नाम शामिल हैं।

1857 की क्रांति के वीर सपूतों को सीएम योगी ने किया नमन

यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। धामी मार्च हुए चुनाव में उधमसिंह नगर जिले की परंपरागत सीट खटीमा से हार गए थे। वे यहां से तीसरा बार चुनावी मैदान में थे। भाजपा के सत्ता में वापसी होने के बाद धामी को सीएम बनाया गया। ऐसे में उन्हें 6 महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना जरूरी हो गया है। चंपावत में मार्च में हुए चुनाव में भाजपा के कैलाश चंद्र गहतोड़ी जीते थे। उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया है।

चंपावत सीट से कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को कंडीडेट बनाया है। ऐसे में कांग्रेस में अंदरखाने से सवाल उठने लगे हैं कि पार्टी ने ताकतवर कंडीडेट नहीं उतारा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी को चंपावत से मुख्यमंत्री धामी के सामने हरीश चंद्र रावत या किसी अन्य बड़े नेता को मैदान में उतारना चाहिए था। रावत इस इलाके का नेतृत्व भी करते हैं।

Tags: champawat by-electioncm dhamicm yogiup newsUttarakhand News
Previous Post

IPL 2022: लखनऊ को रौंद कर प्ले ऑफ में पहुंचा गुजरात

Next Post

दो साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Rape

दो साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

पैसों के विवाद में भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार

13/05/2022
Nayab Singh Saini

सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यमः नायब सिंह सैनी

08/06/2026
cm yogi, veer savarkar

सावरकर की दृष्टि ही भारत को फिर से विभाजन की त्रासदी से बचा सकती : सीएम योगी

29/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version