• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब इतनी उम्र वाले बच्चों को ही मिलेगा क्लास 1 में एडमिशन, स्कूलों को भेजे गए निर्देश

Writer D by Writer D
25/10/2025
in शिक्षा
0
Admission

Admission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली सरकार ने पहली कक्षा में दाखिले (Admission) के लिए उम्र सीमा में बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा। अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा में एडमिशन की उम्र सीमा एक समान 6+ वर्ष होगी। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप अगले वर्ष से लागू किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, आधारभूत चरण में वर्तमान में दो कक्षाएं नर्सरी और केजी उसके बाद कक्षा 1 शामिल हैं, जिसमें प्रवेश (Admission) के लिए न्यूनतम आयु क्रमशः 3+, 4+ और 5+ वर्ष है। संशोधित उम्र सीमा में नर्सरी (बालवाटिका 1/प्री-स्कूल 1) में दाखिले के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र (31 मार्च तक) 3 और 4 वर्ष है।

वहीं लोअर केजी (बालवाटिका 2/प्री-स्कूल 2) के लिए 4 और 5 वर्ष, अपर KG (बालवाटिका 3/प्री-स्कूल 3) के लिए 5 और 6 साल और क्लास 1 में 6 और 7 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, स्कूल के हेड नर्सरी से क्लास 1 में एडमिशन (Admission) के लिए मिनिमम और मैक्सिमम एज लिमिट में एक महीने तक की छूट दे सकते हैं।

सर्कुलर में आगे बताया गया है कि नया एज क्राइटेरिया मौजूदा एकेडमिक सेशन 2025-26 के स्टूडेंट्स पर लागू नहीं होगा। साथ ही लोअर केजी और अपर केजी की क्लास के भी अगले सेशन से इसे लागू किया जाएगा। 2025-26 के नर्सरी, KG और क्लास 1 के स्टूडेंट्स को 2026-27 में मौजूदा स्ट्रक्चर के हिसाब से अगली हायर क्लास में प्रमोट किया जाएगा।

इन बच्चों को मिलेगी उम्र सीमा में छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन स्टूडेंट्स ने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पिछली कक्षा पास की है और जिनके पास वैलिड स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) और मार्कशीट है। उन्हें आगे कक्षा में एडमिशन लेते समय उम्र के हिसाब से तय क्राइटेरिया से छूट दी जाएगी।

सर्कुलर के मुताबिक, सिर्फ एकेडमिक सेशन 2027-28 से लोअर केजी (बालवाटिका 2/प्री-स्कूल 2) और अपर केजी (बालवाटिका 3/प्री-स्कूल 3) शुरू किए जाएंगे और इन क्लास में एडमिशन (Admission) ऊपर बताए गए उम्र के क्राइटेरिया के हिसाब से होंगे।

स्कूलों को भेजे गए निर्देश

निदेशालय ने सर्कुलर के जरिए सभी स्कूल हेड्स को निर्देश दिया है कि वह पेरेंट्स को इन बदलावों के बारे में साफ-साफ बताएं। एडमिशन और स्टूडेंट की प्रोग्रेस के लिए बदले हुए उम्र के क्राइटेरिया का सख्ती से पालन करें।

Tags: age limit for admissionclass 1 admission
Previous Post

डीएम के हस्तक्षेप से मिला बकाया वेतन, शिक्षिका कनिका ने जताया आभार

Next Post

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन… अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Next Post
Amit Shah

लालू जी के बेटे कानून व्यवस्था की बातें करते हैं, लेकिन... अमित शाह ने तेजस्वी को लिया आड़े हाथों

यह भी पढ़ें

Aryan Khan

किंग खान के बेटे आर्यन को ‘जेल’ या ‘बेल’ पर फैसला आज

07/10/2021

आमजन को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए : सीएम धामी

18/10/2021
Stole

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में घुसकर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version