• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Writer D by Writer D
30/06/2026
in फैशन/शैली
0
lip

lips

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे व्यक्तित्व पर भी बुरा असर पड़ता है।

इनकी केयर न करने के अलावा मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं, तो कभी इन्हें चबाने की आदत फटे होंठ का कारण बन जाती है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ (Lips) इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है।

होंठ (Lips) फटने के कारण

– बार-बार होंठों पर थूक लगाना या जीभ फेरना।

– होंठों की सूखी परत को छीलना।

– गर्म या शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में आना।

– कुछ दवाइयों के रिएक्शन के कारण।

– धूम्रपान करना।

– प्रदूषण की वजह से।

– धूप में ज्यादा देर तक रहना।

– होंठों पर लिप बाम लगाए बिना सूखे व ठंडे मौसम में जाना।

– शरीर में पानी की कमी के कारण, खासकर सर्दियों में।

– विटामिन सी या बी 12 की कमी के कारण।

– सोरायसिस (Psoriasis-एक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या) के कारण।

होंठ फटने के लक्षण

– होंठों का सूखना।

– बार-बार होंठों पर परत व सूखी पपड़ी का बनना।

– होंठों की त्वचा पर दरार का एहसास होना।

– होंठ भीचने पर खून निकलना।

– कुछ मामलों में होंठों पर सूजन का आना।

– होंठों पर घाव हो जाना।

गुलाब की पंखुड़ियां

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से फटे होंठ तो मुलायम होंगे ही साथ में इनका कालापन भी दूर होगा।

एलोवेरा जेल

होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन है। ताजा एलोवेरा लें। उससे धीरे-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से उनका रूखापन और कालापन दूर होगा।

खीरा

खीरे से भी फटे होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है। रात को सोने से पहले खीरे का रस लगाएं। अब रातभर इसे ऐसा ही रहने दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।

शहद

शहद में पाए जाने वाले गुण होंठों को नर्म बनाने का काम करते हैं। लिप्स पर शहद लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें। दिन में दो बार ऐसा करें। कुछ ही देर में आपकों लिप्स मुलायम लगने लगेगें।

सरसों का तेल

रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगाएं। रोजाना ऐसा करें। ऐसा करने से होंठ कभी नहीं फटेंगे।

SOME EXTRA TIPS

– पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

– होंठों को दांतों से न काटें।

– केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग करने से बचें।

– धूम्रपान न करें।

– सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाए रखें।

– पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें और होंठ सूखे नहीं।

Tags: aloe vera juicebeauty article in hindibiteCHAPPED LIPScrack lipsdry lipsgulab ki pankhidiyahome care lipsHoneylipsWaterफटे होठ
Previous Post

खूबसूरती को घटाती हैं डेड स्किन, ऐसे पाएं छुटकारा

Next Post

शुगर लेवल को कम करता है इस पानी से नहाना

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Home decoration
फैशन/शैली

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

22/08/2026
Next Post
Wednesday

शुगर लेवल को कम करता है इस पानी से नहाना

यह भी पढ़ें

सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार

12/01/2022

IT अपीलीय ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ा झटका, बैंक खातों पर कार्रवाई रोकने को नहीं मिला स्टे

09/03/2024
fire in domestic cylinder

चाय बनाते समय घरेलू सिलेंडर में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलसे

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version