• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केमिकल कंपनी लगी भीषण आग, 15 हजार वर्ग फुट का स्ट्रक्चर हुआ जमीनंदोज

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Chemical company caught fire

Chemical company caught fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेजिनेट केमिकल कंपनी में शन‍िवार देर रात लगी भीषण आग को 10 घंटे की मशक्कत के बाद 3 फॉर्म के अग्निशमन वाहनों के द्वारा रव‍िवार सुबह 8:30 बजे बुझाया गया।

लगातार रात भर 20 फायर कर्मी के द्वारा करीबन 30 गाड़ी पानी एवं 300 लीटर फोम की बौछार की गई । जान जोखिम में डालकर केमिकल में लगातार हो रहे विस्फोट के बीच कार्य करते हुए आग को दूसरी कंपनियों तक फैलने से फायर कंपनियों के द्वारा रोका गया। इस आगजनी की घटना में रेजीनेट केमिकल के संचालक को लाखों रुपये की क्षति होना बताया गया है।

कंपनी में अग्नि नियंत्रण यंत्रों एवं उपकरणों की कमी के कारण ही कर्मचारी आगजनी की इस घटना को बुझा पाने में असफल रहे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेजिनेट केमिकल में कल रात 10:30 बजे के करीब डामर उत्पादन के क्षेत्र में क्रूड ऑयल एवं अन्य केमिकल में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की भयानक लपटें कंपनी के अंदर से उठने लगी। आगजनी की इस घटना का नजारा करीब पांच किलोमीटर दूर से ही दिखाई पड़ रहा था, जिसके कारण घटनास्थल के आसपास भीड़ एकत्रित होने लगी थी।

कंपनी के अंदर विस्फोट के साथ-साथ आग की लपटें भी ऊंची ऊंची उठ रही थी। घटनास्थल के करीब जा रहे लोगों को रोकने के लिए जामुल पुलिस के द्वारा चारों ही और घेरा बनाकर के आम जनों को घटनास्थल के करीब जाने से रोका गया। इस आगजनी की घटना की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को दी गई।

फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

सूचना मिलते ही फायर कर्मियों का दल दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर चंद मिनट में ही पहुंच गया। रेजिनेट केमिकल कंपनी की भीषण आग को बुझाने के लिए 3 फॉर्म की अग्निशमन वाहनों के द्वारा अपनी सेवाएं दी गई । जिसमें पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन सेवा एवं एसीसी सीमेंट कंपनी की दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची।

30 गाड़ी पानी एवं 300 लीटर फॉर्म की की गई बौछार पुलिस नियंत्रण कक्ष की अग्निशमन सेवा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एसीसी के फायर वाहनों के द्वारा कंपनी की आग को बुझाने के लिए 30 गाड़ी पानी की बौछार एवं करीबन 300 लीटर फॉर्म की बौछार आग की लपटों पर लगातार 10 घंटे तक की गई। इसके बाद ही सुबह 8:30 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

केमिकल एवं ऑयल के मटेरियल में लगातार हो रहा था विस्फोट

पुलिस नियंत्रण कक्ष के आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा के फायर कर्मी प्रवीण कुमार बारा ने बताया कि इस भीषण आगजनी की घटना के दौरान लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लाखों की क्षति का अनुमान कंपनी में हुई आगजनी का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो सका है। परंतु कंपनी संचालक को इस भीषण आगजनी की घटना में लाखों रुपये का अनुमान होने की संभावना व्यक्त की गई है। 15 से 20 फीट ऊंचा 15 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ लोहे के एंगल के सहारे खड़ा हुआ स्ट्रक्चर आगजनी के कारण अत्यधिक तापमान के बाद नीचे जमीनंदोज हो गया है।

 

Tags: Chattisgarh NewsChemical company caught firecrime newsNational news
Previous Post

फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

Next Post

बाबा रामदेव के विवादित बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Patanjali

बाबा रामदेव के विवादित बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित

यह भी पढ़ें

Ganpat

रिलीज हुआ गणपत का टीजर, टाइगर श्रॉफ का एक्शन देख उड़ जाएंगे होश

29/09/2023
CM Yogi paid tribute to Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व व कृतित्व देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता: मुख्यमंत्री

25/12/2025
पैसेंजर ट्रेनें

त्यौहारों पर रेलवे ने 39 नई ट्रेनें चलाने की दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version