• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री एन बीरेन ने मणिपुर राज्य को एक नई पहचान दी : अमित शाह

Desk by Desk
27/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे हैं। यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया है। मणिपुर विकास यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि पिछले तीन सालों में, हमने कोई बंद नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि छह सालों में, लगभग सभी सशस्त्र समूहों ने एक के बाद एक हथियार डाल दिए। यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम है।

Modi Ji took several measures to ensure peace and development in the Northeast… 644 cadres of eight extremist groups have surrendered with over 2,500 arms and joined the mainstream: Union Home Minister Amit Shah

— ANI (@ANI) December 27, 2020

अमित शाह ने इंफाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले मणिपुर नियमित रूप से अवरोधों के कारण जरूरी चीजों की कमी का सामना करता था, लेकिन पिछले 3 वर्षों में, हमने कोई बंद नहीं देखा है। मैं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को सम्मानित करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने राज्य को एक नई पहचान दी है।

पूर्वोत्तर अलगाववाद और हिंसा के लिए जाना जाता था, लेकिन पिछले 6 वर्षों में, लगभग सभी सशस्त्र समूहों ने एक के बाद एक हथियार डाले। हिंसा थम गई है। मुझे उम्मीद है कि शेष सशस्त्र समूह हिंसा से दूर रहेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे। 6 साल पहले एनई इंडिया, जिसे इंसर्जेंसी हॉटबेड के रूप में माना जाता था, अब यह विकास का एक हॉटबेड बन गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजना और दूरदृष्टि का परिणाम है।
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या फिर आत्महत्या, सीबीआई जल्द करे खुलासा: अनिल देशमुख

मुख्यधारा में शामिल हुए आठ चरमपंथी समूहों के 644 कैडर

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए। आठ चरमपंथी समूहों के 644 कैडरों ने 2,500 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और मुख्यधारा में शामिल हुए। लंबे समय तक कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में शासन किया, लेकिन कुछ भी नहीं किया। उन्होंने चरमपंथी समूहों से बात नहीं की। लोग मर रहे थे और विकास बाधित था। विकास के नाम पर, उन्होंने केवल ‘भूमि पूजन’ किया, लेकिन हमने उन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

शाह ने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री ने साढ़े छह साल के अंदर पूर्वोत्तर भारत में विकास की बाढ़ लाने का काम किया है। मूल निवासियों के लिए इनर लाइन परमिट की मांग करते-करते मणिपुर वाले भूल गए थे, 2019 में मोदी जी ने तय किया कि इनर लाइन परमिट मणिपुर को न देना मणिपुर के मूल निवासियों के साथ अन्याय है और मांगे बगैर इनर लाइन परमिट देने का काम किया। पूरे पूर्वोत्तर में शांति बहाल हो और पूर्वोत्तर तेज गति से विकास के रास्ते पर चल सके इसके लिए मोदी जी ने ढेर सारी समस्याओं का निराकरण किया है।

गृह मंत्री ने असम में कामाख्या मंदिर के दर्शन किए

इससे पहले गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ रविवार को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे। असम में उनके आगमन से सियासी हलचल तेज हो गई थी। इसकी वजह राज्य में अगले साल होने वाले चुनाव हैं।

 

Tags: amit shahamit shah assamamit shah assam visitamit shah assam visit newsAmit Shah newsassam visitHimanta Biswa SarmaIndia News in HindiKamakhya TempleLatest India News Updatessarbananda sonowalअमित शाहकामाख्या मंदिरमित शाहसर्बानंद सोनोवालहिमंत बिस्व सरमा
Previous Post

साल 2020 में कई सितारों ने थामा अपने हमसफर का हाथ

Next Post

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सभी फॉर्मेटों की टीम ऑफ डिकेड की घोषणा की

Desk

Desk

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
dhoni virat

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सभी फॉर्मेटों की टीम ऑफ डिकेड की घोषणा की

यह भी पढ़ें

Green Chilli Bharta

इस राजस्थानी डिश का मजा लेने से न चुके, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

20/09/2024
बलरामपुर गैंगरेप balrampur-gang-rape

बलरामपुर गैंगरेप : पीड़िता के साथ हुई हैवानियत देख डॉक्टरों की कांपी रूह, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

01/10/2020
glasses frame

चेहरे के शेप के अनुसार चुने चश्मे का फ्रेम, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version