• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी टीम-9 की बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ बैठक कर कोविड व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ डोज लगाने वाला पहला राज्य है। 55 फीसदी से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों से संपर्क-संवाद बनाते हुए टीकाकरण किया जाए। वैक्सीन उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।

लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 32 जिलों अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गया है। राज्य का रिकवरी दर 98.8 फीसदी है।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

विगत 24 घंटे में हुई दो लाख 17 हजार 730 सैम्पल की टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि आठ जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 176 रह गई है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक सात करोड़ 77 लाख 98 हजार 860 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 706 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने स्वामी वामदेव की मूर्ति का किया अनावरण

फिरोजाबाद, मथुरा व आगरा के साथ-साथ सभी जिलों में डेगूं की स्थिति नियंत्रण में है। नए मरीजों की संख्या कम हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएं। बुखार, दस्त, डायरिया आदि की दवाइयां वितरित की जाएं। सर्विलांस को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार इसमें और बढ़ोतरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर से 16 नवंबर की अवधि में प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्ययोजना तैयार करें। मच्छरों से बचाव, साफ सफाई रखने, संक्रामक रोग से बचने और लड़ने के तरीके के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। अभियान की सफ़लता के लिए अंतर्विभागीय समन्वय के साथ काम किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने “ग्राम स्वराज” की जो संकल्पना की थी, आज वह फलीभूत हो रही है। दो अक्टूबर को गांधी जी की जयंती है। इस विशेष अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों की विशेष बैठक आयोजित की जाए। इन बैठकों में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन पर चर्चा हो। अपने गांव को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों पर विमर्श हो। कार्यक्रम में अधिकाधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई कृषि फसलों की क्षति का आंकलन कराया जाए। जिस भी किसान की फसल का नुकसान हुआ हो, नियमानुसार उसकी क्षतिपूर्ति कराई जाए। राजस्व व कृषि विभाग परस्पर समन्वय के साथ शीर्ष प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को पूर्ण करें।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

प्रभास ने करीना के घर भेजी बिरयानी, बोलीं-‘बाहुबली’ ने भेजा है’

Next Post

हवस की आग में हैवान बना पिता, चार साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Case registered against SP MLA's uncle for offering Namaz at Circuit House.
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप

05/09/2026
Saharanpur mosque demolition political reaction
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने की सौहार्द की अपील; इमरान मसूद ने बताया ‘काला दिन’

05/09/2026
Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Three friends died in a road accident
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, CM योगी ने दुख जताया

05/09/2026
Next Post
misdemeanor

हवस की आग में हैवान बना पिता, चार साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

CSK के कप्तान धोनी बोले-5 विकेट की जीत में टीम का अनुभव हुआ साबित

20/09/2020
Kangana Ranaut vs Jaya Bachchan

कंगना ने साधा जया बच्चन पर निशाना, बोली-आपने और आापकी इंडस्ट्री ने कौन सी थाली दी है?…

16/09/2020
smugglers arrested

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version