• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया चंदन का पौधा

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
World Environment Day

World Environment Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर चंदन का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि 2020 में प्रदेश में कोरोना संकट काल में भी 25 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गए। इस वर्ष 2021 के जुलाई में वन महोत्सव के तहत 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण है तो प्रकृति है। प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है। जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के बीच में समन्वय बनाकर रखना होगा। योगी ने कहा कि पूरे देश में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए प्लास्टिक को प्रतिबन्धित किया गया है। प्रदेश सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 में 05 करोड़, 2018 में 11 करोड़ और 2019 में 22 करोड़ वृक्षारोपण किए गए।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में परम्परागत वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, पाकड़, देशी आम एवं अन्य औषधीय वृक्षों को महत्व देने की आवश्यकता है। यह वृक्ष प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु के जितने भी पेड़ है, उन्हें हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने का महाअभियान चलाया जा रहा है।

पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है : योगी

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 12 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10 करोड़ 56 लाख, कृषि विभाग द्वारा 02 करोड़ 01 लाख 60 हजार, उद्यान विभाग द्वारा 01 करोड़ 32 लाख 96 हजार, राजस्व तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा 01 करोड़ 20 लाख, नगर विकास विभाग द्वारा 30 लाख, रेल विभाग द्वारा 19 लाख 20 हजार तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 18 लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी तरह रेशम विभाग द्वारा 14 लाख 64 हजार, लोक निर्माण, जल शक्ति तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 09 लाख 60 हजार, उद्योग विभाग द्वारा 07 लाख 20 हजार, पशुपालन, आवास विकास, गृह एवं रक्षा विभाग द्वारा 06 लाख, प्राविधिक शिक्षा, सहकारिता तथा विद्युत विभाग द्वारा 04 लाख 80 हजार, औद्योगिक विकास द्वारा 03 लाख 60 हजार, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं परिवहन विभाग द्वारा 02 लाख 40 हजार पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य है।

यूपी में अब तक 44.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiWorld Environment DayWorld Environment Day 2021Yogi News
Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीके खन्ना का निधन

Next Post

पौधारोपण करना हम सब की जिम्मेदारी, प्रकृति बचेगी तो हम बचेंगे : श्रीकांत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

अब मरीजों को आरोग्यसेतु एप पर भी मिलेगी जांच रिपोर्ट, स्वयं सुरक्षित रख सकेंगे हेल्थ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेडीशन संग ट्रेडः ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा यूपी की संस्कृति का ‘महाकुंभ’

19/09/2026
Next Post
shrikant sharma

पौधारोपण करना हम सब की जिम्मेदारी, प्रकृति बचेगी तो हम बचेंगे : श्रीकांत

यह भी पढ़ें

eating with hands

चम्मच से खाना करें बंद, हाथों से खाने पर बढ़ जाता है भोजन का स्वाद

18/01/2022
Arrested

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

15/09/2022
Shani Jayanti

शनिवार को भूलकर नहीं खरीदनी चाहिए ये 8 चीजें, शनि देव हो जाएंगे कुपित

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version