• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने धान क्रय केन्द्र एवं किसान कल्याण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शनिवार को सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने क्रय केन्द्र पर बीकेटी से आने वाले किसान बबलू तिवारी, रामपाल सिंह और अरविंद तिवारी से भुगतान और धान तौलाई के बारे में बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस बार तौलाई और भुगतान दोनों आसानी से हो रहा है।

इस दौरान मुख्य सचिव ने धान क्रय पर तौलाई और धान की गुणवत्ता को भी बारीकी से जांचा-परखा। उन्होंने केन्द्र के प्रभारी को धान की तौलाई को बढ़ाने का निर्देश भी दिया। तत्पश्चात मुख्य सचिव ने बीकेटी तहसील परिसर में बने किसान कल्याण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। केन्द्र के प्रभारी से उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी ली।

किसानों की समस्याओं के समाधान और निराकरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने पूछा कि किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले कितने किसान इस केन्द्र से जुड़े हैं।

केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक करीब दो लाख 14 हजार किसानों को सम्मान निधि से जोड़ा जा चुका है। मुख्य सचिव ने परिसर से सूचना पट की सूचनाओं को प्रमुखता से पेन्ट करने के निर्देश दिए जिससे कि आने वाले किसानों को सूचनाएं पढ़ने में आसानी हो।

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर रेड, 13 तमंचे समेत कई अधबने हथियार बरामद

इस अवसर पर उन्होंने किसान कल्याण केन्द्र परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags: Chief Secretary Durga Shankar MishraLucknow Newsup news
Previous Post

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर रेड, 13 तमंचे समेत कई अधबने हथियार बरामद

Next Post

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sushma Kharkwal
उत्तर प्रदेश

लखनऊ ने रचा इतिहास, स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में नंबर-1

07/09/2026
Acharya Balkrishna
Main Slider

आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी

07/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नागरिकों की सुविधा-सहूलियत के लिए विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: एके शर्मा

07/09/2026
Mayawati-Ishan Anand
Main Slider

आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

07/09/2026
Next Post

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Poisonous

कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर, पांच की मौत

10/11/2022
Rape

लड़की से गैंगरेप का वीडियो पोस्ट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

13/04/2021
Horoscope

25 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलने वाला है विशेष लाभ

25/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version