• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाटर पार्क में डूबने से क्लास-2 के स्टूडेंट की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
16/08/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Water Park

Water Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जिले के दानियालपुर स्थित वॉटर पार्क (Water Park) में डूबने से क्लास-2 के एक स्टूडेंट की मौत हो गई। बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन सारनाथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने वॉटर पार्क प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही वॉटर पार्क प्रबंधन से जुड़े लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

लाटभैरव सरैयां निवासी सब्जी विक्रेता राजकुमार सोनकर के दो बेटों और तीन बेटियों में दूसरे नंबर का यश (8) क्लास-2 का स्टूडेंट था। यश सोमवार की दोपहर अपने मुहल्ले के लड़कों के साथ समीप के ही दानियालपुर स्थित वॉटर पार्क (Water Park) गया था। आरोप है कि वॉटर पार्क में नहाने के दौरान यश डूब गया।

साथ गए मोहल्ले के लड़कों की सूचना पर परिजन आए और यश को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चे के शव को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन यश के शव को ले जाकर गंगा में प्रवाहित कर दिए। उधर, इस घटना के बाद से यश की मां कोमल देवी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यश का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन और मुहल्ले के लोग रात में सारनाथ थाने पहुंचे। सभी ने वॉटर पार्क प्रबंधन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही धरने पर बैठ गए। सभी का कहना था कि बच्चों को उनके गार्जियन के बिना वॉटर पार्क में एंट्री कैसे दे दी गई।

तिरंगा बांटने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को जान से मारने धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

पुलिस ने आश्वस्त किया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वॉटर पार्क प्रबंधन से जुड़े दो लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ शुरू की तो यश के परिजन और उसके मुहल्ले के लोग शांत हुए। उधर, इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी धरमपाल सिंह ने बताया कि बच्चे की अंत्येष्टि करने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। प्रकरण की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: up newsvaranasi newsWater Park
Previous Post

तिरंगा बांटने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को जान से मारने धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

Next Post

जिला कोर्ट में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पेशी पर आए कैदी की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक विकास के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

03/10/2026
Main Slider

काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

03/10/2026
Main Slider

‘एआई और टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना है तो सपा कार्यालय चले जाइए’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला

03/10/2026
Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
Next Post
Firing

जिला कोर्ट में दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पेशी पर आए कैदी की मौत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Drowned

नाले में साथियों संग नहाने गया युवक डूबा, तलाश जुटी NDRF

16/08/2021
priyanka gandhi in custody

Kisan Andolan : प्रियंका गांधी हुई गिरफ्तार, मार्च करने की नहीं मिली थी अनुमति

24/12/2020

प्रसार भारती में संस्कृत एंकर व कॉपी एडिटर के पदों पर भर्ती

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version