• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिषदीय विद्यालयों के हर बच्चे का होगा आधार पंजीकरण

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Aadhaar

Aadhaar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों (Schools) के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) इन विद्यालयों को पाइप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराएगी । सरकार ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। वहीं आगामी दो सालों में 50  हजार विद्यालयों में फर्नीचर और 42  हजार में स्मार्ट क्लास (Smart Class) की स्थापना की जाएगी। नामांकन में फर्जीवाड़ा रोकने की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इसके लिए चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू कर दिया है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का शत प्रतिशत आधार पंजीकरण (Aadhaar registration) किया जाएगा ।

अगले छह माह में पाइप से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ ही सरकार सभी परिषदीय विद्यालयों में शौचालय भी तैयार कराएगी । अभी तक इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ता हैं। कुछ विद्यालयों में पानी की टंकियाँ भी लगीं हैं।   लेकिन अब सरकार ने पाइप से पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की है।

दो करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य

परिषदीय विद्यालयों में व्यापक सुधार के बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चों के नामांकन में तेजी से सुधार हुआ है। सत्र 2016-17 में यह संख्या 1.52 करोड़ थी जो सेशन 2020-21 में बढ़कर एक करोड़ 73 लाख तक पहुँच गयी है। योगी सरकार 2.0 सत्र 2022-23 में दो करोड़ बच्चों के नामांकन के लक्ष्य को हासिल करने का निर्णय लिया है।

चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से रूकेगा पंजीकरण का फर्जीवाड़ा

परिषदीय विद्यालयों में नामांकन फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। इस तकनीकी से अब फर्जी नामांकन नही हो सकेगा।

सीएम के निर्देशानुसार पात्र लोगों को तेजी से दी जा रही ‘प्री कॉशन डोज’

सर्व शिक्षा अभियान के तहत लागू इस सिस्टम में छात्रों का पूरा रिकॉर्ड यू डायस के जरिये आनलाइन होगा।इस रिकॉर्ड के साथ विद्यार्थियों के आधार भी लिंक होंगे। अगले दो साल में इस सिस्टम से प्रदेश में पढ़ने वाले सभी छात्र/छात्राओं को जोड़ा जाएगा।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

योगी सरकार ने छह माह में परिषदीय शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है।वहीं सरकार अगले छह माह तक  भी छात्र/ छात्राओं के यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर, जूता- मोजा का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके माता -पिता/ अभिभावक के खाते में ट्रांसफर करेगी।

खादी विभाग द्वारा PMEGP के तहत निवेश और रोजगार सृजन में यूपी अव्वल

वहीं लोक कल्याण संकल्प के वादे को पूरा करने के लिए  सभी परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर और स्मार्ट विद्यालयों के रूप में विकास किया जाएगा। सरकार की कार्ययोजना के मुताबिक अगले दो सालों में प्रति वर्ष 25 हजार विद्यालयों में फर्नीचर और 21 -21 हजार विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाएगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

सीएम के निर्देशानुसार पात्र लोगों को तेजी से दी जा रही ‘प्री कॉशन डोज’

Next Post

महंगाई का एक और झटका, CNG के दामों में फिर हुईं बढ़ोतरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Green bangles
Main Slider

Sawan 2026: आखिर क्यों सुहागिनें पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका रहस्य

24/07/2026
Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Next Post
CNG

महंगाई का एक और झटका, CNG के दामों में फिर हुईं बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें

Ranbeer Kapoor

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

07/08/2022

अब मलिन बस्ती के गरीबों का योगी सरकार देगी पक्का मकान

29/10/2021
kanwariyas

सड़क हादसे में दो की मौत

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version