• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे

Writer D by Writer D
16/09/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Atal Residential School

Atal Residential School

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल पर निशुल्क सरकारी बोर्डिंग स्कूल सरीखे अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में पढ़ाई शुरू करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री 23 सितंबर को वाराणसी से प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर स्थापित अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential School) का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह वाराणसी में प्रत्यक्ष तो अन्य मंडलों के बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। प्रारंभिक तैयारियों में पीएम मोदी से वर्चुअल संवाद के लिए गोरखपुर स्थित अटल आवासीय विद्यालय को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत पूणर्तः निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अभिनव पहल है।

योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) में पहले शैक्षिक सत्र में पठन पाठन प्रारंभ हो चुका है। पहले सत्र में ऐसे सभी विद्यालयों में मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कक्षा छह में 80 विद्यार्थियों (40 बालक व 40 बालिका) को प्रवेश मिला है।

गोरखपुर के सहजनवा स्थित तथा उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालय के पहले शैक्षिक सत्र का शुभारंभ 11 सितंबर को प्रवेश उत्सव के साथ हुआ। रहने, खाने, पढ़ने तथा पाठ्येतर गतिविधियों की उत्कृष्ट व्यवस्था से सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां के विद्यार्थियों का मन पूरी तरह रम गया है। हर गतिविधि में वे पूरे मनोयोग से सम्मिलित हो रहे हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री से संवाद करने की संभावना को लेकर इन विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया है। अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School) के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह बताते हैं कि छात्रवास से लेकर विद्यालय तक यहां बच्चों को एक मित्रवत माहौल दिया गया है। उनकी हर सुविधा व जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बच्चे सुबह से लेकर शाम तक तय हर गतिविधि में खूब उत्साह से भाग ले रहे हैं।

पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा के मुताबिक सभी अटल आवासीय विद्यालयों का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करेंगे। उद्घाटन अवसर पर वह बच्चों से संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि अभी अंतिम निर्णय बाकी है, फिर भी पीएम मोदी से ‘टू वे’ कम्युनिकेशन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Tags: Atal residential schoolgorakhpur newsup news
Previous Post

पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

Next Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सभी निकायों में आयोजित होगा “स्वच्छता लीग-02”: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
AK Sharma

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सभी निकायों में आयोजित होगा "स्वच्छता लीग-02": एके शर्मा

यह भी पढ़ें

RLV Pushpak

ISRO की हैट्रिक, आरएलवी पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

23/06/2024
इटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

कोरोना से मौत मामले इटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

31/07/2020
Keshav Maurya

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version