• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास का इंजन शहर होते हैं : आशुतोष टंडन

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई तकनीक का इस्तेमाल करके शहरों के विकास को नया आयाम देने के उद्देश्य से राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय ‘न्यू अर्बन इंडिया कांफ्रेस एवं एक्सपो’ का समापन हो गया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि कार्यक्रम में कुल 17 सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें अर्बन प्लानिंग, मेट्रो, स्मार्ट सिटी, आवास निर्माण में नई तकनीक के इस्तेमाल, डिजिटल अर्बन इकोनॉमी, वॉटर सिक्योर सिटीज आदि के मुद्दों पर विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श हुआ। इसका लाभ शहरों के विकास में मिलेगा।

शहरों के विकास के मामले में उप्र देश के शीर्ष प्रदेशों में शामिल हो चुका है। खासकर स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और पीएम आवास योजना में यूपी ने बढ़त हासिल कर ली है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरों में बढ़ती आबादी की वजह से नगर निकायों पर शहरों में सुविधाएं मुहैया कराने का दबाव बढ़ गया है, जो एक बड़ी चुनौती है। शहर किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास का इंजन होते हैं। यहां आर्थिक गतिविधियां तेज गति से चलती हैं। यही वजह है कि गांव से शहरों की ओर पलायन हो रहा है। शहरीकरण के बढ़ते दबाव को देखते हुए ही दो वर्षों में 83 नये नगर निकायों का गठन किया गया है। कूड़ा निस्तारण को बड़ी समस्या बताते हुए टंडन ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटक्षेत्र में यूपी में तेजी से काम किया है।

अब तक प्रदेश के 16 जिलों में प्लांट लगाया जा चुका है और 33 जिलों मे लगाने का काम चल रहा है। प्रदेश केसभी शहरों में इस समय मात्र 40 प्रतिशत कूड़े का ही निस्तारण हो पा रहा है लेकिन सभी शहरों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लग जाने के बाद शत-प्रतिशत कूड़े का निस्तारण होने लगेगा। इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि तमाम विकसित देशों में लोग शहर के बजाय गांव में ही रहना पसंद करते हैं। इंग्लैंड में शहरों की तुलना में गांव में मकान मंहगे हैं।

सरकार ऐसी उपविधि तैयार करा रही है जिसमें शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण का खास ध्यान जाएगा और ग्रीन बेल्ट विकसित करना जरूरी होगा। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय के अपर सचिव सुरेन्द्र कुमार वागड़े भी उपस्थित रहे।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindinew urban india expoup newsUrban Development Minister
Previous Post

डेरा प्रमुख राम रहीम को लगा बड़ा झटका, 19 साल पुराने केस में दोषी करार

Next Post

श्री राम का ननिहाल बनेगा विश्व पर्यटन केंद्र का आकर्षण, पग-पग पर होंगे प्रभु के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post

श्री राम का ननिहाल बनेगा विश्व पर्यटन केंद्र का आकर्षण, पग-पग पर होंगे प्रभु के दर्शन

यह भी पढ़ें

दिवाली फ़ेस्टिव सेल में इतनी कीमत में मिला रहे हैं Infinix के ये धांसू स्मार्टफोन

16/10/2021
संजय सिंह

उत्तर प्रदेश बेटियों की कब्रगाह बन गया : संजय सिंह

15/10/2020
CUET UG Result Declared

UPSC EPFO रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version