• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में जल्द शुरू हो सकती है कक्षा छह से 12 वीं तक की पढ़ाई : सीएम योगी

Desk by Desk
02/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में निरंतर गिरावट आ रही है। इसके बीच सरकार कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पढ़ाई जल्द शुरू करने पर विचार करेगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अनलाक व्यवस्था की समीक्षा में दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पढ़ाई आगामी दिनों में प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में विचार किया जाये। उन्होंने स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के बाद ही इन कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के बावजूद हर स्तर पर सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। कोविड-19 की टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए। कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने पर भी बल दिया।

शकीरा इस उम्र में भी अपने हुस्न से युवाओं के दिलों पर करती हैं वार

श्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार दूर-दराज के क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके अन्तर्गत ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों में जीवन रक्षक दवाएं सुलभ कराने में ड्रोन के उपयोग की योजना का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आठ आकांक्षात्मक जिलों में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। इन जिलों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने आकांक्षात्मक जिलों में टेलीमेडिसिन,टेलीकन्सल्टेशन को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वायरोलॉजी संस्थान की स्थापना की कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे की तर्ज पर विकसित किया जाए। प्रदेश में वायरोलॉजी संस्थान की स्थापना हो जाने पर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चस्तरीय जांच व शोध की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Tags: classClass 6 to 12 may start in UP sooncm yogiउत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमणकोरोना संक्रमणयूपी में जल्द शुरू हो सकती है पढ़ाई
Previous Post

बिजली, रेलवे, परिवहन आदि क्षेत्रों के निजीकरण का विरोध करेगी ‘आप’

Next Post

स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया 25 हज़ार के निजी मुचलके पर रिहा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया रिहा Independent journalist Mandeep Punia released

स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया 25 हज़ार के निजी मुचलके पर रिहा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मूलभूत सुविधाओं के विकास में लाएं तेजी, समय सीमा के भीतर कार्य करें पूरा : एके शर्मा

23/08/2022
Budget 2021

Budget 2021: शहरी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 की घोषणा, 1,14,678 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

01/02/2021
हत्या

न्यूयॉर्क के लग्जरी अपार्टमेंट में बांग्लादेशी मूल के CEO की हत्या, टुकड़ों में मिला शव

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version