• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के हर घर को 2024 तक नल से स्वच्छ जल का लक्ष्य : सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कहा है कि बुन्देलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्र की पेयजल परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी (cm yogi) बुधवार को यहां लोक भवन में बैठक कर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही बुन्देलखण्ड क्षेत्र की पेयजल परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रवास करेंगे। जल शक्ति मंत्री, राज्य मंत्री, विभागीय अधिकारी और जल निगम के वरिष्ठ अभियन्ता इस सप्ताह से बुन्देलखण्ड क्षेत्र एवं विन्ध्य क्षेत्र में संचालित पेयजल परियोजनाओं के कार्यों की भौतिक समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, नगर विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के साथ अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों को सम्पादित करें। गर्मी के मौसम में लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके दृष्टिगत जलापूर्ति सम्बन्धी कार्यों की नियमित ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने सभी परिषदीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार की ट्राफी सीएम योगी को सौंपी गयी

मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्र की जनपदवार पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति, जल प्रबन्धन एवं जल संरक्षण के कार्यों की मण्डल एवं जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। प्रदेश सरकार के विगत पांच वर्षों के प्रयासों से सूखे से ग्रस्त रहे बुन्देलखण्ड और विंध्य क्षेत्र के प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत घरों में पाइप द्वारा शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। यह बदलते उत्तर प्रदेश की बेहतर तस्वीर है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

योगी सरकार के कुशल प्रबंधन से कोरोना के मामले खत्म होने के करीबः ब्रजेश पाठक

Next Post

काशी में लकड़ी पर उकेरी राम दरबार की मांग बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

काशी में लकड़ी पर उकेरी राम दरबार की मांग बढ़ी

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी बोले, जीवन के साथ जीविका भी बचाना जरूरी

24/04/2021
IET MTech Admission

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

01/09/2020
Prime Minister Narendra Modi sent a letter on Kirron Kher's birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किरण खेर के जन्मदिन पर भेजी चीट्ठी

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version