• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम अशोक गहलोत के सीने में दर्द के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, आराम की सलाह

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद शुक्रवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

गहलोत की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया। उसके बाद गहलोत को एक स्‍टेंट लगाया गया है। मुख्यमंत्री की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन समेत कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद सीएम गहलोत को संभवतया 24 घंटे सवाई मानसिंह अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। एसएमएस के वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

गहलोत ने खुद ट्वीट कर बताया कि कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा प्रशासन का शिकंजा, अवैध सड़क को किया ध्वस्त

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज था. एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं. कल रात से मुख्यमंत्री के सीने में दर्द हो रहा था। एसएमएस अस्पताल की कैथ लैब में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉ.दीपक माहेश्वरी और अन्य चिकित्सकों ने सीएम की एंजियोप्लास्टी की है। एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत को CCU में शिफ्ट किया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी अशोक गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर कुछ देर बाद बुलेटिन जारी करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर सीएम गहलोत के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी अशोक गहलोत से मिलने के लिये एसएमएस अस्पताल पहुंचे हैं। गहलोत के स्वास्थ्य परीक्षण और एंजियोप्लास्टी के दौरान चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी अस्पताल में मौजूद रहे।

Tags: ashok gahlotNational newsrajasthan news
Previous Post

‘ऐनाबेल सेतुपति’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज नजर आयेगे, तापसी और विजय

Next Post

‘मुंबई डायरीज 26/11’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आएगी ये स्टार कास्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

'मुंबई डायरीज 26/11' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आएगी ये स्टार कास्ट

यह भी पढ़ें

Valentine's Day

Vaelentine Day पर दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं शहनाज हुसैन की ये टिप्स

07/02/2026
US-Iran War

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Joshimath

खतरे की जद में जोशीमठ में एशिया की सबसे बड़ी रोपवे, मंडरा रहा भूधंसाव का खतरा

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version