• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
10/11/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झुंझुनू। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज झुंझुनू के सुल्ताना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उन्हें आबाद कर दिया।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) बड़ा बयान देते हुए कहा कि 70 साल में यदि किसी ने राज किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। आपको पूछने का हक बनता है कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उनको आबाद कर दिया।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) जनता से कहा कि मेरे देश के मालिकों जागो और पहचानो कि कौन आपके विकास के लिए काम कर सकता है। उन लोगों से पूछिए, जिन्होंने लंबे समय तक राज किया है। अभी हमारी सरकार को सिर्फ 11 महीने हुए हैं, जिस दिन हमारी सरकार का एक साल होगा, उस दिन राजस्थान की जनता के सामने एक साल का पूरा हिसाब देंगे।

सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वो 70 साल तक शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाते रहे और आप उनको ही तराशते रहे। शेखावाटी का पानी भी गहरा है, यहां का व्यक्ति भी गहरा है। सीएम बोले कि झुंझुनू वीर सपूतों, सैनिकों, किसानों, सेठों और शिक्षकों की धरती है। इस धरती को नमन करता हूं।

पेपर लीक को लेकर साधा निशाना

पेपर लीक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने 200 से ज्यादा पेपर माफिया जेल में डाले। हमने 2 साल का कैलेंडर दिया है। भर्तियां निकाली हैं। तय किया है कि कब पेपर होना है, परिणाम किस दिन आना है। कैबिनेट ने 90 हजार वैकेंसी निकाली, जिसे हमने मंजूरी दी है।

गुढ़ा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

गौरतलब है कि झुंझुनू कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है लेकिन इस बार हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को बिगाड़कर रख दिया है। गुढ़ा एक तरफ तो मुस्लिम इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ जुटा पा रहे हैं, दूसरी और राजपूत समुदाय से होने के कारण वे बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। इससे इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। यहां से बीजेपी ने राजेन्द्र भांबू और कांग्रेस ने अमित ओला को टिकट दिया है।

Tags: CM Bhajan Lal Sharmarajasthan news
Previous Post

‘कांग्रेस ने हमेशा देश विरोध की ही बात की’, बोले मुख्यमंत्री भजन

Next Post

तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, धन-धान्य की होगी वृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

26/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Next Post
tulsi vivah

तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, धन-धान्य की होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें

cm yogi

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

11/02/2023
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

18/10/2025

अपर्णा के बाद मुलायम सिंह के ये खास रिश्तेदार भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version