• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ संकल्प और साहस के प्रतीक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
29/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन हमें विविधता में एकता के महत्व का संदेश देते हुए उनके अतुलनीय साहस और संकल्प का स्मरण कराती है।

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने मंगलवार को अमर जवान ज्योति पर ‘रन फॉर यूनिटी -एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जन समूह से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का वाचन कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि सरदार पटेल केे विराट व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है। इस मूर्ति के निर्माण के लिए राजस्थान सहित पूरे देश के लोगों ने लोहा देकर अपना योगदान दिया। यह एक मूर्ति नहीं है, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

जम्मू कश्मीर से हटाई धारा 370, दिया एकता का अहम संदेश

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प के साथ देश को एकजुट किया उसी पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर ‘एक देश, एक विधान और एक निशान‘ के संकल्प को और मजबूत करने का काम किया।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को पूरे जज्बे और जोश के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनायी जाती है। इस वर्ष 31 अक्टू्बर को दीपावली पर्व होने के कारण प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इसे 29 अक्टूबर को आयोजित करने का आग्रह किया था।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी‘ फिट इंडिया का संदेश देती है। इस अवसर पर जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक यू़आर साहू, खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के पवन सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड सहित सभी आयुवर्ग के धावक उपस्थित थे।

Tags: CM Bhajan Lal Sharmarajasthan news
Previous Post

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Next Post

‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ बनाने की दिशा में अग्रसर हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

‘आपणो स्वस्थ राजस्थान’ बनाने की दिशा में अग्रसर हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

07/11/2025
Maharashtra CET 2020

महाराष्ट्र सीईट परीक्षा एक अक्टूबर से की जाएंगी आयोजित

10/09/2020

अदा शर्मा ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया धमाकेदार क्लासिकल डांस

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version