• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस ने हमेशा वोट की राजनीति कर केवल चुनाव जीतने का किया काम: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
26/03/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश और देश में वर्ष 2014 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर केवल वोट की राजनीति कर चुनाव जीतने का काम करने का आरोप लगाया और विश्वास दिलाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर किसान, गरीब सहित सभी लोगों के हित में काम करेगी।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) मंगलवार को यहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले का भारत, सीकर एवं राजस्थान की स्थिति को ध्यान में करना चाहिए कि उस दौरान तुष्टिकरण की राजनीति और आये दिन एक से बढ़कर एक घोटाले होते थे। देश की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान कही भी आतंकवादी हमला हो जाता था और उस समय के प्रधानमंत्री दुखद घटना हुुई है,केवल यह कहते हुए अपना पीछा छुड़ा लेते थेे।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई हैं तब से किसान, गरीब सहित हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर लोगों के हित में बढ़चढ़कर काम करेगी। उन्होंने अपनी राजस्थान सरकार का जिक्र करते हुए पानी के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल को लेकर समझौता सहित अन्य कामों के बारे में बताते हुए कहा कि अभी तो सरकार को आये केवल सौ दिन ही हुए हैं आगे देखते रहिए जनहित में क्या क्या काम किए जायेंगे।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा किसानों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जाटो को आरक्षण देने का काम भी सीकर की धरती से किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट लेने के अलावा कुछ नहीं किया और किसानों के बारे में कुछ नहीं सोचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने सबसे पहले राजस्थान को यमुना के पानी के लिए समझौता करने के बारे में हरियाणा सरकार को पत्र लिखा जबकि कांग्रेस ने पानी के लिए हरियाणा सरकार को एक भी पत्र नहीं लिखा।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि उनकी भाजपा सरकार बनने के बाद गत 17 फरवरी को यमुना के पानी के लिए समझौता किया गया और जनता को राहत देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की समस्या पर पूरा ध्यान देने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा थोथी घोषणा करने का काम किया और छोटे-छोटे वादे भी पूरे नहीं किये गए और इन पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है।

उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma)  विश्वास दिलाते कहा कि जनता के बीच में कही गई हर बात को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि काम करने की दृढ़ ईच्छा शक्ति होनी चाहिए और भाजपा सरकार में इसकी कोई कमी नहीं हैं और वह जनता के हित में कदम उठाने में कभी पीछे नहीं रहेगी।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं ने की मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात

उन्होंने कहा कि पहले दृढृ इच्छा शक्ति नहीं थी जबकि एसओजी तो पहले भी थी। लेकिन अब काम किया जा रहा है और पेपर लीक आदि मामलों में बड़ा से बड़ा कोई भी आरोपी क्यों नहीं हो वह बच नहीं सकेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लगातार यमुना का पानी लाने का भरोसा देकर किसानों का ठगने का काम किया और चुनाव जीता हैं लेकिन अब हम एक एक वादे को पूरा करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देश के अस्तित्व का चुनाव बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और अब आने वाले समय में देश दुनियां में तीसरी सबसे मजबूत अर्थ व्यवस्था भी बनेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्वामी सुमेधानंद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Tags: BJP candidatecm bhajanlal sharmajaipur newslk sabha nominationlok sabha election 2024National newsrajasthan newssikar news
Previous Post

जहाज टकराने से गिरा फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज, बह गईं कारें और लोग

Next Post

खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

येरूशलम ने दिया ट्रंप को जॉब का ऑफर, कहा- चिंता न करें आपकी योग्यतानुसार कई पोस्ट है

09/11/2020
Pitra Dosha

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये काम, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

11/06/2026
massive fire

हैवेल्स कार्यालय की बिल्डिंग में लगी आग, एक दमकल कर्मी घायल

25/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version