• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने की लोस उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील

Writer D by Writer D
03/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भटवाड़ी/ उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी पहुंचे और लोगों से टिहरी लोकसभा से उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर यहां आयोजित जनसभा में धामी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कुमाऊं मंडल में था। आज आपके बीच हूं और मुझे प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश वाहक के रूप में यहां भेजा और कहा कि सीमांत ब्लॉक भटवाड़ी के देवतुल्य जनमानस को मेरा प्रणाम जरूर कहना, इसे सुनकर जनसभा स्थल पर भारी जनसमूह में विशेष ऊर्जा दिखी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है, पहली बार उत्तराखंड वासियों ने भाजपा पर विश्वास कर लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार चुनी है। सांसद रहते हुए राज्य लक्ष्मी शाह ने विकास के कई कामों को अंजाम दिया है। केंद्रीय योजनाओं को क्षेत्र तक पहुंचाने में माला राज्य लक्ष्मी शाह की भूमिका अहम रही है।उन्होंने कहा कि कोविड काल में अस्पतालों तक दवा और वैक्सीन पहुंचाने में सांसद शाह की भूमिका अहम रही। संसदीय क्षेत्र बड़ा होने के कारण भले ही वह लगातार सबसे ना मिल पाई हों, लेकिन केंद्र की योजनाओं को टिहरी संसदीय क्षेत्र में तेजी से उन्होंने पहुंचाया है। विकास के मामले में टिहरी संसदीय क्षेत्र कहीं भी पीछे नहीं है। इसलिए केंद्र में एक सशक्त सरकार के लिए वर्ष 2019 के चुनाव से माला राज्य लक्ष्मी शाह को रिकार्ड मतों से जिताने का काम करें।

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

बुधवार को दयारा बुग्याल सटे नैटिण में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का पर्यटन गांव रैथल में ग्रामीणों ने राज्य पुष्प बुरांश की मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान एवं दयारा पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष मनोज राणा आगामी कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को रैथल आने का न्यौता भी दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जनसभा स्थल भटवाड़ी मुख्य बाजार से रोड़ शो कर रैली निकाली और भाष्करेश्वर मन्दिर भटवाड़ी में जाकर पुजारी महादेव नौटियाल से पुजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां उपस्थित भारी जनसमूह का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के मांग पर हमने भटवाड़ी गंगोत्री, जोशियाडा में हेलीपैड बनाने की स्वीकृति दी है उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का फोकस है कि इस घाटी को पर्यटन और तीर्थाटन से कैसे आगे बढ़ायें इसके लिए हमारे सरकार पूरी तरह से कटिबंध है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से निश्चित आगे बढ़ रहा है। वक्ता विधायक सुरेश चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा, चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने संबोधित किया है।

इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, भटवाडी़ प्रमुख विनीता रावत, चुनाव प्रभारी जगत सिंह चौहान, किशोर भट्ट, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सहकारिता विक्रम सिंह रावत, पूर्व यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी, सत्ये सिंह राणा, ग्राम प्रधान भटवाड़ी संतोष नौटियाल, ग्राम प्रधान रैथल शुशीला राणा, ग्राम प्रधान क्यार्क सुनीता रावत, ग्राम प्रधान बन्द्राणी अनीता विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान पाही प्रीतम रावत, ग्राम प्रधान गोरशाली नवीन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भटवाड़ी अनुराधा रतूड़ी, पूर्व प्रमुख चन्दन पंवार , पूर्व ग्राम प्रधान बन्द्राणी सुदर्शन रावत,विनोद रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamilok sabha elections 2024National newstihari newsUttarakhand News
Previous Post

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

Next Post

6 महीने बाद तिहाड़ से बाहर आए संजय सिंह, शराब घोटाले में मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Sanjay Singh

6 महीने बाद तिहाड़ से बाहर आए संजय सिंह, शराब घोटाले में मिली जमानत

यह भी पढ़ें

Actress Kriti Sanon met CM Dhami

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

23/09/2023
AK Sharma

एके शर्मा ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

15/07/2022
haridwar kumbh

Haridwar Kumbh:  महाशिवरात्री पर पहला शाही स्नान आज, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version