• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

Writer D by Writer D
24/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों और निर्माण योजनाओं के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। स्वीकृत राशि से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों का निर्माण, नानकमत्ता में जल निकासी एवं सौंदर्यीकरण, पिथौरागढ़ के प्राचीन सैम मंदिर का जीर्णोद्धार और ऊधमसिंह नगर के न्यायालय परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना जैसे कार्य किए जाएंगे।

चम्पावत में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सुधरेंगे आंतरिक मार्ग

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न आंतरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लिए 4.38 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 2.63 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इससे क्षेत्र के आंतरिक मार्गों को बेहतर बनाने और स्थानीय स्तर पर आवागमन की सुविधा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नानकमत्ता में जल निकासी और सौंदर्यीकरण

ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत नानकमत्ता के अंतर्गत जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 95.71 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में 57.42 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

प्राचीन सैम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए भी मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य के लिए 59.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 35.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

ऊधमसिंह नगर के न्यायालयों में लगेंगे CCTV कैमरे

इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर, ऊधमसिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर तथा जिले के बाह्य न्यायालयों—काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज—में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए 2.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

इन वित्तीय स्वीकृतियों के माध्यम से सड़क, नगरीय सुविधाओं, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, स्क्रीनिंग से पहले तैयार होंगे शिक्षक

Next Post

ये हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol was poured on people preparing for Eid-e-Milad-un-Nabi, and they were set on fire.
क्राइम

ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, चार की हालत नाजुक

25/08/2026
Kashmiri Pandits receive fresh terror threat.
Main Slider

कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी, बढ़ी सुरक्षा की मांग

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में 3572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

25/08/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तराखंड

राहुल गांधी हिन्दू धर्मशास्त्र विरोधी मानसिकता और असत्य प्रचार छोड़ें : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

25/08/2026
Semolina
Main Slider

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

25/08/2026
Next Post
Hairstyle

ये हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे

यह भी पढ़ें

SI rapes woman

पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से SI ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

08/03/2021
cm yogi

न गाय को कटने देंगे, न अन्‍नदाता की फसल को नुकसान होने देंगे : सीएम योगी

10/02/2022
harayana

हरियाणा : मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के आरोप में 13 पर केस

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version