• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Writer D by Writer D
30/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami)  ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में सोलर एवं एलईडी स्ट्रीट लाइट, पेयजल, विद्युत अवसंरचना, उच्च शिक्षा, शहरी स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

सोलर और एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजनाओं को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 200 सोलर लाइटें स्थापित करने हेतु ₹35 लाख की स्वीकृति दी है। वहीं नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (CCMS) और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ₹3.07 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा देहरादून नगर निगम क्षेत्र के घंटाघर, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, बल्लूपुर चौक, सूचना अधिकार भवन से पुलिया नंबर-06 तथा रिंग रोड तपोवन चौक से लाडपुर चर्च तक सीसीएमएस और एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए ₹1.95 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। पिथौरागढ़ नगर निगम में एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल और सीसीएमएस पैनल के लिए ₹1.99 करोड़, जबकि देहरादून नगर निगम में एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं सीसीएमएस पैनल स्थापना के लिए ₹3.93 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

पेयजल और बिजली परियोजनाओं को मिली बड़ी सहायता

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले की कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए ₹2.13 करोड़ की स्वीकृति दी है।

विद्युत क्षेत्र में कुमाऊं मंडल के 33/11 केवी सब-स्टेशन, उनसे जुड़ी 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर निर्माण की पांच योजनाओं के लिए स्वीकृत राशि में से ₹2 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं भारत सरकार की सहायता से यूजेवीएनएल की तीन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत ₹35 करोड़ में से पहली किश्त के रूप में ₹23.10 करोड़ जारी किए गए हैं।

इसके अलावा यूपीसीएल के तहत श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान में प्रस्तावित 33/11 केवी उपकेंद्र तथा 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों के निर्माण के लिए ₹212.10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उच्च शिक्षा को भी मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय के पीजी भवन के निर्माण के लिए ₹19 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों को बड़ी राहत

राज्य सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर सभी जिला पंचायतों को द्वितीय त्रैमासिक किश्त के रूप में ₹82.21 करोड़ तथा प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों को ₹325.03 करोड़ जारी करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार में रेशम क्षेत्र बना रहा आत्मनिर्भरता और रोजगार का मजबूत आधार

Next Post

भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा का रविदासिया समाज ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
CM Yogi

भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा का रविदासिया समाज ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

TCL 20 Series smartphones launched with 5G connectivity

5G कनेक्टिविटी के साथ TCL 20 Series के स्मार्टफोन हुए पेश

15/04/2021
accident

सड़क दुर्घटना में फ़तेहपुर के ADJ घायल, हत्या की आशंका

30/07/2021

ऑन ड्यूटी दरोगा ने छलकाए जाम, SSP ने किया लाइन हाजिर

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version