• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने रुड़की को दिया विकास परियोजनाओं का तोहफा

Writer D by Writer D
08/06/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को रुड़की में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने रुड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पेट्रोल  पम्प तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुड़की के मेन हाइवे से कान्हापुर तक बीएम एसडीबीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने स्व. दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखंड अलग राज्य बना।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा एक भारत और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है। देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रहा है।

निवेश मित्र पोर्टल देगा वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक में सिंगल विंडो क्लीयरेंस

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंड में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है।

देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समिश्रण से बनी नई शिक्षा नीति का अनुसरण किया जा रहा है। आज केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Tags: cm dhamiharidwar newsrurkee newsUttarakhand News
Previous Post

निवेश मित्र पोर्टल देगा वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक में सिंगल विंडो क्लीयरेंस

Next Post

दोमंजिला मकान की छत पर लगे मोबाइल टॉवर में लगी आग, लपटें देख मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
छत्तीसगढ़

Mandai Wildlife Reserve पहुंचे CM साय, बोले- वन्यजीव संरक्षण से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

05/10/2026
पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
Next Post
Fire broke out in the mobile tower

दोमंजिला मकान की छत पर लगे मोबाइल टॉवर में लगी आग, लपटें देख मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

22/07/2022
hair fall

इस जादुई तेल से बालों का झड़ना होगा कम, जानें बनाने का तरीक़ा

12/05/2024
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से भरा पर्चा

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से भरा पर्चा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version